दो करोड़, 40 लाख से सवरेंगे 12 प्रमुख मंदिर
त्योहार हेतु धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार ने कपकोट के 12 प्राचीन मंदिरों के सौंदर्यीकरण के लिए 2.40 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी। प्रत्येक मंदिर के सौंदर्यीकरण में 20 लाख रुपये खर्च होंगे। विधायक सुरेश गड़िया ने बेहतर सुविधाओं के माध्यम से श्रद्धालुओं के अनुभव को बेहतर बनाने की बात कही।

देवेंद्र पांडे, कपकोट। विधानसभा क्षेत्र कपकोट के 12 प्राचीन मंदिरों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने इसके लिए 2.40 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। योजना के तहत प्रत्येक मंदिर में 20 लाख रुपये की लागत से सौंदर्यीकरण के साथ ही मूलभूत सुविधाओं का विकास किया जाएगा। योजना में गोरखनाथ चिरपत मंदिर, शिव मंदिर बालीघाट, गुसाईं मंदिर पोखरी, मां भगवती मंदिर पुड़कुनी, काशिल बूबू मंदिर कपकोट, भैरव मंदिर पोलिंग, हरज्यू मंदिर ऐठाण, बलि बूबू मंदिर चचई, मां भगवती मंदिर नामती चेटाबगड़, मां भगवती मंदिर गडेरा, मां भगवती मंदिर बैड़ा-मझेड़ा और महाकाली मंदिर सूपी शामिल हैं।
क्षेत्रीय विधायक सुरेश गड़िया ने कहा कि मंदिरों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोग लंबे समय से इन मंदिरों के सौंदर्यीकरण की मांग कर रहे थे।


