13 अगस्त से शुरू होंगे जिला स्तरीय ट्रायल
13 अगस्त से शुरू होंगे जिला स्तरीय ट्रायल13 अगस्त से शुरू होंगे जिला स्तरीय ट्रायल13 अगस्त से शुरू होंगे जिला स्तरीय ट्रायल13 अगस्त से शुरू होंगे जिला

जिला खेल कार्यालय स्व. मोहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम गणेशरा द्वारा उत्तर प्रदेश सिविल सर्विसेज खेल प्रतियोगिताओं की संशोधित तिथियां घोषित कर दी गई हैं। उप क्रीड़ा अधिकारी आजाद सिंह ने बताया कि प्रतियोगिताओं का शुभारंभ 13 अगस्त से होगा। पहले चरण में जिला स्तरीय ट्रायल आयोजित किए जाएंगे, जिसके बाद मंडल एवं प्रदेश स्तरीय ट्रायल और प्रतियोगिताएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न होंगी। जारी कार्यक्रम के अनुसार 13 अगस्त को जिला स्तरीय ट्रायल, 18 एवं 19 अगस्त को मंडल स्तरीय ट्रायल तथा 24 से 29 अगस्त तक प्रदेश स्तरीय ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। सभी जिला स्तरीय ट्रायल स्व. मोहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम, गणेशरा में प्रतिदिन प्रातः 10:30 बजे से शुरू होंगे।
प्रतियोगिताओं में टेनिस, वॉलीबॉल, हॉकी, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कबड्डी, एथलेटिक्स, फुटबॉल, तैराकी, जूडो, कुश्ती, पावरलिफ्टिंग, क्रिकेट, शतरंज, खो-खो, जिम्नास्टिक सहित कुल 19 खेल शामिल किए गए हैं। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताएं आगरा, अयोध्या, बरेली, वाराणसी, प्रयागराज, रायबरेली, लखनऊ, मेरठ, उन्नाव, गाजियाबाद, मुरादाबाद और कानपुर सहित विभिन्न जनपदों में आयोजित होंगी। उप खेल अधिकारी आजाद सिंह ने बताया कि विभिन्न विभागों में कार्यरत राज्य कर्मचारियों से निर्धारित प्रारूप में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक कर्मचारी अपने विभागाध्यक्ष के माध्यम से आवेदन पत्र आवश्यक अभिलेखों सहित निर्धारित समय सीमा के भीतर जिला खेल कार्यालय में जमा कर सकते हैं। उन्होंने पात्र कर्मचारियों से समय पर आवेदन कर ट्रायल में भाग लेने की अपील की।
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ें

