जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 7 से 9 अक्टूबर तक
सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। बापू इंटर कॉलेज सलेमपुर में आयोजित होने वाली 70वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता की तिथि संशोधित कर दी

सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। बापू इंटर कॉलेज सलेमपुर में आयोजित होने वाली 70वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता की तिथि संशोधित कर दी गई है। अब यह प्रतियोगिता 7, 8 एवं 9 अक्टूबर को विद्यालय परिसर में होगी। पहले यह प्रतियोगिता 28, 29 एवं 30 अक्टूबर को प्रस्तावित थी।विद्यालय के प्रधानाचार्य व प्रतियोगिता के संयोजक कैप्टन संतोष कुमार चौरसिया ने बताया कि राज्य स्तरीय माध्यमिक विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता प्रयागराज की तिथि में बदलाव किया गया है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता अब 27 से 31 अक्टूबर तक होगी। इसी को देखते हुए जनपदीय प्रतियोगिता की पूर्व निर्धारित तिथि में बदलाव किया गया है। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 व अंडर-19 आयु वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।
जिले के राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और स्ववित्तपोषित माध्यमिक विद्यालयों के चयनित खिलाड़ी प्रतियोगिता में शामिल होंगे। सभी विद्यालयों को खिलाड़ियों के पात्रता प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड और आवश्यक अभिलेख तैयार कराने के निर्देश दिए गए हैं। विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और क्रीड़ा शिक्षकों को खिलाड़ियों के साथ 7 अक्टूबर को सुबह 8:30 बजे प्रतियोगिता स्थल बापू इंटर कॉलेज पर पहुंचने को कहा गया है। खेल प्रशिक्षक व शारीरिक शिक्षक अपनी-अपनी तहसील टीमों के साथ समय से उपस्थित होकर प्रतियोगिता के सफल और अनुशासित आयोजन में सहयोग करेंगे। प्रतियोगिता से संबंधित प्रविष्टियां भी निर्धारित प्रपत्र के अनुसार समय से भेजने के निर्देश दिए गए हैं।


