मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय ने जारी किया संशोधित प्रवेश कार्यक्रम
लांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है दिनदहाड़े हुए इस हंगामे से कुछ देर के लिए चौराहे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जबकि राहगीरों की

सहारनपुर, संवाददाता। मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय ने स्नातक प्रवेश सत्र 2026-27 के लिए संशोधित प्रवेश कार्यक्रम जारी कर दिया है।
प्रवेश में बदलाव
प्रथम वरीयता सूची के अभ्यर्थियों के प्रवेश की अंतिम तिथि 11 जुलाई से बढ़ाकर 13 जुलाई किए जाने के कारण विश्वविद्यालय को आगे की पूरी प्रवेश प्रक्रिया में संशोधन करना पड़ा। प्रवेश समन्वयक प्रो. संजय कुमार के अनुसार महाविद्यालयों को विश्वविद्यालय पोर्टल पर प्रथम वरीयता सूची के प्रवेश 13 जुलाई तक सम्पुष्ट करने होंगे। इसके बाद शेष सीटों के लिए 14 जुलाई को दोपहर 12 बजे तक महाविद्यालय प्रथम प्रतीक्षा सूची विश्वविद्यालय पोर्टल पर अपलोड कर छात्रों के लिए जारी करेंगे। विश्वविद्यालय उसी दिन शाम पांच बजे ऑफर लेटर जारी करेगा। पहली प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों को 15 व 16 जुलाई को प्रवेश दिया जाएगा तथा महाविद्यालयों को 16 जुलाई तक प्रवेश की पुष्टि करनी होगी। यदि इसके बाद भी सीटें रिक्त रहती हैं तो 17 जुलाई को दोपहर दो बजे ओपन सूची जारी की जाएगी। महाविद्यालय शाम पांच बजे तक सूची पोर्टल पर उपलब्ध कराएंगे और विश्वविद्यालय शाम छह बजे ऑफर लेटर जारी करेगा।
महत्वपूर्ण तिथियां
ओपन सूची के आधार पर 18 से 20 जुलाई तक प्रवेश होंगे, जबकि 20 जुलाई तक प्रवेश की पुष्टि करनी होगी। इसके बाद अंतिम ओपन सूची के लिए रिक्त सीटों के सापेक्ष समर्थ पोर्टल पर 21 जुलाई से पंजीकरण शुरू होगा। पंजीकरण की अंतिम तिथि 23 जुलाई निर्धारित की गई है। 25 जुलाई को सुबह 10 बजे महाविद्यालयों को मास्टर लिस्ट उपलब्ध कराई जाएगी। उसी दिन शाम चार बजे तक वरीयता सूची अपलोड की जाएगी तथा शाम पांच बजे ऑफर लेटर जारी होंगे। अंतिम चरण में 26 और 27 जुलाई को प्रवेश दिए जाएंगे तथा 27 जुलाई तक सभी प्रवेशों का विश्वविद्यालय पोर्टल पर सत्यापन एवं सम्पुष्टि की जाएगी।
0-संशोधित प्रवेश कार्यक्रम की प्रमुख तिथियां
14 जुलाई (दोपहर 12 बजे) - प्रथम प्रतीक्षा सूची अपलोड व जारी।
15-16 जुलाई - प्रथम प्रतीक्षा सूची के आधार पर प्रवेश।
17 जुलाई (दोपहर 2 बजे) - ओपन सूची जारी।
18-20 जुलाई - ओपन सूची के आधार पर प्रवेश।
21 जुलाई - अंतिम ओपन सूची के लिए समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण शुरू।
23 जुलाई - पंजीकरण की अंतिम तिथि।
5 जुलाई (शाम 4 बजे) - वरीयता सूची अपलोड व जारी।
26-27 जुलाई - अंतिम चरण के प्रवेश।
27 जुलाई - प्रवेश सम्पुष्टि की अंतिम तिथि।


