एसआईआर को लेकर डीटीओ ने किया मतदान केंद्रो का निरीक्षण, दिए निर्देश

हिन्दुस्तान, सिमडेगा
Follow us on Google News
share

डीटीओ संजय कुमार बाखला ने रविवार को विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की प्रगति की समीक्षा की और बीएलओ, सुपरवाइजर तथा स्वयंसेवकों को दिशा-निर्देश दिए। सभी संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया गया कि समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करें और प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित करें।

एसआईआर को लेकर डीटीओ ने किया मतदान केंद्रो का निरीक्षण, दिए निर्देश

जलडेगा, प्रतिनिधि।डीटीओ संजय कुमार बाखला द्वारा रविवार को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्रों पर चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई। तथा संबंधित बीएलओ, सुपरवाइजर एवं स्वयंसेवकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। वरीय पदाधिकारी ने सभी संबंधित कर्मियों को निर्देशित किया गया कि एसआईआर से संबंधित कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या कोताही न बरती जाए। उन्होंने निर्धारित समय-सीमा के भीतर 100 प्रतिशत कार्य पूर्ण करने तथा प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। साथ ही, सभी बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं गंभीरता के साथ संपादित करने तथा प्राप्त दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करने का निर्देश दिया गया।मौक़े

पर बीएलओ मौजूद थे।-

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।