आम ग्राहकों से बैंक कर्मी मित्रवत व्यवहार करें:एलडीएम

हिन्दुस्तान, रायबरेली
Follow us on Google News
share

ब्लॉक मुख्यालय सभागार में ब्लॉक स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक हुई, जिसमें एलडीएम सुबोध मिश्रा ने भारत सरकार की प्रमुख बैंकिंग योजनाओं की समीक्षा की। राज्य सरकार की सीएम युवा योजना पर चर्चा भी हुई। सभी बैंकों को वित्तीय समावेशन में सहयोग के लिए कहा गया और ग्राहकों के प्रति मित्रवत व्यवहार का आग्रह किया गया।

आम ग्राहकों से बैंक कर्मी मित्रवत व्यवहार करें:एलडीएम

अमावां संवाददाता। ब्लॉक मुख्यालय सभागार में ब्लॉक स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक एलडीएम सुबोध मिश्रा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में भारत सरकार द्वारा चलाई जा रहीं प्रमुख बैंकिंग योजनाओं की समीक्षा की गई। स्वरोजगार व उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा संचालित सीएम युवा योजना पर भी विस्तृत चर्चा की गई। एलडीएम वित्तीय समावेशन के तहत बैंकिंग सुविधाओं को घर-घर पहंुचाने के लिए सभी बैंक शाखायें तत्पर रहने को कहा। उन्होंने कहा कि अग्रणी बैंक कार्यालय के साथ समन्वय स्थापित करते हुए क्रिसिल फ़ाउंडेशन की टीम भी जिले के प्रत्येक विकास खंड में वित्तीय साक्षरता प्रदान कर रही है।

बैंकें वित्तीय जागरूकता संबंधी कार्यों में उनकी सहायता भी ले सकती हैं। आम ग्राहकों से बैंक कर्मी मित्रवत व्यवहार करें। ग्राहकों को योजनाओं के लाभ के लिए अकारण परेशान या बार-बार बैंक के चक्कर न लगवाया जाए । ऐसी किसी शिकायत पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी । इस मौके पर मैनेजर शिल्पा सोनी व सभी बैंकों के कर्मचारी मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsआम ग्राहकों से बैंक कर्मी मित्रवत व्यवहार करें:एलडीएम