एचआईवी कंट्रोल करने के लिए जांच का दायरा बढ़ाएं, करें जागरूक

हिन्दुस्तान, महाराजगंज
Follow us on Google News
share

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम को लेकर जिला क्षयरोग चिकित्सालय सभागार में

एचआईवी कंट्रोल करने के लिए जांच का दायरा बढ़ाएं, करें जागरूक

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम को लेकर जिला क्षयरोग चिकित्सालय सभागार में समीक्षा बैठक हुई। कलस्टर प्रोग्राम मैनेजर गोरखपुर मंडल ने एचआईवी कंट्रोल करने के लिए जांच की दायरा बढ़ाने और लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया।कलस्टर प्रोग्राम मैनेजर गोरखपुर मंडल जितेंद्र चौहान ने कहा कि एचआईवी कंट्रोल करने के लिए हाईरिस्क एरिया के अधिक से अधिक लोगों की एचआईवी जांच की जाय। जांच के दौरान लोगों को बीमारी से बचने के लिए जागरूक किया जाए। डीटीओ एसीएमओ डॉ. वीरेंद्र आर्या ने कहा कि युवा दिवस के उपलक्ष्य में बार्डर एरिया के गांवों में एचआईवी जांच शिविर आयोजित होंगे।

इसके लेकर तैयारी पूरी कर लिया जाय। एआरटी सेंटर के मेडिकल आफिसर डॉ. एवी त्रिपाठी ने कहा कि एचआईवी की जानकारी ही बीमारी से बचाव है। ऐसे में एचआईवी का लक्षण वाले मरीजों की जांच और उससे बचाव के प्रति जागरूक करने पर जोर दें। एआरटी दवा ले रहे मरीजों की स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाय। एक दिसंबर तक थर्ड 99 प्राप्त करना है। इसके लिए हर स्तर पर कोशिश तेज दी गई है। बैठक में डॉ. नितिन राय, विवेक गुप्ता, हरिशंकर त्रिपाठी, एआरटी काउंसलर जितेंद्र सिंह और मीना वर्मा सहित कई कर्मचारी शामिल रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsएचआईवी कंट्रोल करने के लिए जांच का दायरा बढ़ाएं, करें जागरूक