डीसी की अध्यक्षता में विधि शाखा से संबंधित मामलों की समीक्षात्मक बैठक संपन्न

हिन्दुस्तान, लातेहार
Follow us on Google News
share

डीसी संदीप कुमार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा विधि शाखा से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक हुई। इसमें उच्च न्यायालय एवं उच्चतम न्यायालय में लंबित मामलों की विभागवार समीक्षा की गई। डीसी ने सभी विभागों को समय पर प्रति शपथ पत्र दायर करने का निर्देश दिया और न्यायालय से प्राप्त आदेशों का गंभीरता से पालन करने की बात कही।

डीसी की अध्यक्षता में विधि शाखा से संबंधित मामलों की समीक्षात्मक बैठक संपन्न

लातेहार संवाददाता। डीसी संदीप कुमार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विधि शाखा से संबंधित मामलों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में उच्च न्यायालय एवं उच्चतम न्यायालय में लंबित वादों की विभागवार समीक्षा की गई तथा विभिन्न मामलों में प्रति शपथ पत्र (काउंटर एफिडेविट) दायर करने की स्थिति का विस्तृत अवलोकन किया गया। समीक्षा के दौरान डीसी ने संबंधित विभागों से न्यायालयों में लंबित मामलों की अद्यतन जानकारी प्राप्त की तथा जिन मामलों में प्रति शपथ पत्र दायर किया जाना शेष है, उन्हें निर्धारित समय-सीमा के भीतर तैयार कर न्यायालय में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि न्यायालयीन मामलों में समयबद्ध कार्रवाई एवं प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करना सभी विभागों की जिम्मेदारी है।

डीसी ने निर्देश दिया कि न्यायालय से प्राप्त आदेशों, नोटिसों एवं अन्य पत्राचार का गंभीरता से अनुपालन किया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाए। बैठक में जिला स्तरीय पदाधिकारी, एवं एवं सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित रहे।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें