विधि शाखा से संबंधित मामलों की समीक्षात्मक बैठक हुई
लातेहार, संवाददाता। डीसी संदीप कुमार की अध्यक्षता में विधि शाखा से संबंधित मामलों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में उच्च न्यायालय एवं उच्चतम न्यायालय में लंबित वादों की समीक्षा की गई और मामलों में प्रति शपथ पत्र दायर करने के निर्देश दिए गए। सभी विभागों को समयबद्ध कार्रवाई करने के लिए कहा गया।

लातेहार, संवाददाता। डीसी संदीप कुमार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विधि शाखा से संबंधित मामलों की समीक्षात्मक बैठक शनिवार को आयोजित की गई।
बैठक का उद्देश्य
बैठक में उच्च न्यायालय एवं उच्चतम न्यायालय में लंबित वादों की विभागवार समीक्षा की गई तथा विभिन्न मामलों में प्रति शपथ पत्र दायर करने की स्थिति का विस्तृत अवलोकन किया गया। समीक्षा के दौरान डीसी ने संबंधित विभागों से न्यायालयों में लंबित मामलों की अद्यतन जानकारी प्राप्त की तथा जिन मामलों में प्रति शपथ पत्र दायर किया जाना शेष है, उन्हें निर्धारित समय-सीमा के भीतर तैयार कर न्यायालय में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
डीसी के निर्देश
उन्होंने कहा कि न्यायालयीन मामलों में समयबद्ध कार्रवाई एवं प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करना सभी विभागों की जिम्मेदारी है। डीसी ने निर्देश दिया कि न्यायालय से प्राप्त आदेशों, नोटिसों एवं अन्य पत्राचार का गंभीरता से अनुपालन किया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाए। उन्होंने सभी विभागों को विधि शाखा के साथ समन्वय स्थापित कर लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन एवं समय पर प्रति शपथ पत्र दाखिल करने हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में डीएफओ प्रवेश अग्रवाल,डीडीसी सैय्यद रियाज अहमद, आईटीडीए निदेशक सरोजिनी तिर्की, अपर समाहर्ता सलमान जफर खिजरी, डीएलओ प्रभात कुमार, एसडीएम दिनेश कुमार समेत कई पदाधिकारी जुड़े थे।


