लंबित योजनाएं जल्द पूरी करने का निर्देश

हिन्दुस्तान, जामताड़ा
Follow us on Google News
share

नारायणपुर में अबुआ आवास, प्रधानमंत्री आवास योजना और मनरेगा की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बीडीओ कमलेश कुमार दास ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने लंबित आवासों की सूची प्रदान करने और योजनाओं को समय पर पूरा करने पर जोर दिया।

लंबित योजनाएं जल्द पूरी करने का निर्देश

नारायणपुर, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय नारायणपुर के सभागार में शुक्रवार को अबुआ आवास, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मनरेगा की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी कमलेश कुमार दास ने की। मौके पर बीडीओ ने अबुआ आवास, पीएम आवास एवं मनरेगा योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवास निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने संबंधित कर्मियों से लाभुकों को प्रेरित कर समय पर आवास निर्माण पूरा कराने तथा लंबित आवासों की सूची शीघ्र उपलब्ध कराने को कहा। मनरेगा की समीक्षा के दौरान बीडीओ ने लंबित योजनाओं को जल्द बंद करने, मजदूरों का केवाईसी पूरा कराने तथा मनरेगा के तहत संचालित अन्य विकास योजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण कराने का निर्देश दिया।

मौके पर पीएम आवास के प्रखंड समन्वयक शैलेश कुमार, सहायक अभियंता सह बीपीओ कुमार अनुराग, अमरेंद्र झा, पंपा माझी, गीता लागोरी, पूजा माझी समेत अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।