जेएसएससी परीक्षा की तैयारियां तेज, 19 जुलाई को 11 केंद्रों पर तीन पालियों में होगी परीक्षा

हिन्दुस्तान, सिमडेगा
Follow us on Google News
share

सिमडेगा के समाहरणालय सभागार में परीक्षा की तैयारी की समीक्षा बैठक हुई। डीसी कंचन सिंह ने परीक्षा पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता के साथ करने का आश्वासन दिया। परीक्षा 19 जुलाई को तीन पालियों में आयोजित होगी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस को सख्त निर्देश दिए गए हैं, और मोबाइल सहित इलेक्ट्रॉनिक गैजेट की अनुमति नहीं होगी।

जेएसएससी परीक्षा की तैयारियां तेज, 19 जुलाई को 11 केंद्रों पर तीन पालियों में होगी परीक्षा

सिमडेगा, प्रतिनिधि। जेएसएससी द्वारा आयोजित झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2024 के सफल एवं कदाचारमुक्त आयोजन को लेकर मंगलवार को समाहरणालय सभागार में डीसी कंचन सिंह एवं एसपी श्रीकांत एस. खोटरे की संयुक्त अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में परीक्षा से जुड़ी सभी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों, केंद्राधीक्षकों, दंडाधिकारियों तथा पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

परीक्षा की तैयारी पर चर्चा

डीसी कंचन सिंह ने कहा कि परीक्षा पूरी पारदर्शिता, गोपनीयता एवं विश्वसनीयता के साथ संपन्न कराई जाएगी। उन्होंने सभी केंद्राधीक्षकों को झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों एवं मानक संचालन प्रक्रिया का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सभी अधिकारी अपने दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी और समन्वय के साथ निर्वहन करें। उन्होंने बताया कि परीक्षा 19 जुलाई को तीन पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक, दूसरी पाली 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक तथा तीसरी पाली अपराह्न 3:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी। प्रथम एवं द्वितीय पाली के परीक्षार्थियों को सुबह 7 बजे तक रिपोर्ट करना होगा। जबकि परीक्षा केंद्रों के गेट सुबह 8 बजे बंद कर दिए जाएंगे। वहीं तीसरी पाली के लिए रिपोर्टिंग समय दोपहर 2 बजे तथा गेट बंद होने का समय अपराह्न 3 बजे निर्धारित किया गया है। परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर जिले में कुल 11 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें सिमडेगा कॉलेज, डीएवी पब्लिक स्कूल टुकुपानी, केंद्रीय विद्यालय, डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, केजीवीबी स्कूल, महिला कॉलेज, उर्सुलाइन कॉन्वेंट गर्ल्स हाई स्कूल, एसएस गर्ल्स हाई स्कूल, संत अन्ना हाई स्कूल, सेंट मेरीज हाई स्कूल तथा सेंट जॉन्स इंग्लिश मीडियम स्कूल फरसाबेड़ा शामिल हैं। बैठक में सभी परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सघन जांच, पहचान सत्यापन, समय पर प्रवेश, बैठने की समुचित व्यवस्था, पेयजल, बिजली, जेनरेटर, स्वच्छ शौचालय एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

सुरक्षा व्यवस्था और निर्देश

प्रत्येक केंद्र पर दंडाधिकारी, ऑब्जर्वर एवं पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती सुनिश्चित करने के साथ सभी को उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया। डीसी ने कहा कि बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए प्रमुख चौक-चौराहों एवं बस स्टैंड के पास परीक्षा केंद्रों की दूरी और रूट चार्ट प्रदर्शित किए जाएंगे। साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से भी परीक्षा केंद्रों की जानकारी और आवश्यक दिशा-निर्देशों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के आगमन को देखते हुए होटल, नगर भवन, डाक बंगला एवं अन्य उपयुक्त स्थानों पर ठहरने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए गए। परीक्षा के सफल संचालन के लिए पेट्रोलिंग, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, गश्ती दंडाधिकारी, पर्यवेक्षक तथा पुलिस बल को भी आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

इलेक्ट्रॉनिक गैजेट लेकर प्रवेश की नहीं होगी अनुमति

पुलिस की भूमिका

बैठक में एसपी श्रीकांत एस. खोटरे ने कहा कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी पुलिस पदाधिकारियों को परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी, यातायात व्यवस्था सुचारु रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह, कदाचार या विधि-व्यवस्था की स्थिति से सख्ती और तत्परता के साथ निपटने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों के भीतर किसी भी व्यक्ति को मोबाइल फोन सहित किसी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक गैजेट लेकर प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। बैठक में एसी गिरिजा शंकर महतो, एसडीओ सुमन्त तिर्की, एलआरडीसी अरुणा कुमारी, जिला स्तरीय पदाधिकारी, बीडीओ, पुलिस पदाधिकारी, विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

परीक्षा कब आयोजित होगी?
परीक्षा 19 जुलाई को तीन पालियों में आयोजित होगी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsजेएसएससी परीक्षा की तैयारियां तेज, 19 जुलाई को 11 केंद्रों पर तीन पालियों में होगी परीक्षा