12 साल बाद छिबरामऊ से तिर्वा पहुंचे राजस्व निरीक्षक इन्द्रपाल सिंह

हिन्दुस्तान, कन्नौज
Follow us on Google News
share

कन्नौज के तहसील छिबरामऊ में 12 वर्षों से कार्यरत राजस्व निरीक्षक इन्द्रपाल सिंह को अब तिर्वा तहसील में स्थानांतरित किया गया है। जिलाधिकारी ने स्थानांतरण आदेश में संशोधन करते हुए उन्हें तिर्वा में तैनात करने का निर्देश दिया है। यह कदम राजस्व व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

12 साल बाद छिबरामऊ से तिर्वा पहुंचे राजस्व निरीक्षक इन्द्रपाल सिंह

कन्नौज, संवाददाता। तहसील छिबरामऊ में करीब 12 वर्षों से राजस्व विभाग की जिम्मेदारियां संभाल रहे राजस्व निरीक्षक इन्द्रपाल सिंह का अब तहसील तिर्वा स्थानांतरण कर दिया गया है। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने पूर्व में जारी स्थानांतरण आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए उन्हें छिबरामऊ के स्थान पर तिर्वा तहसील में तैनात किए जाने के आदेश जारी किए हैं। संशोधित आदेश के तहत इन्द्रपाल सिंह को उप जिलाधिकारी तिर्वा के समक्ष उपस्थित होकर अपनी योगदान आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन के इस फैसले को राजस्व व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

इन्द्रपाल सिंह लंबे समय से तहसील छिबरामऊ में अपनी सेवाएं दे रहे थे। उन्होंने करीब 12 वर्षों के कार्यकाल में राजस्व विभाग के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। इस दौरान उन्होंने लेखपाल के पद से सेवाएं शुरू कीं और पदोन्नति पाकर राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) बने। पदोन्नति के बाद भी उनकी तैनाती छिबरामऊ तहसील में ही बनी रही।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational News12 साल बाद छिबरामऊ से तिर्वा पहुंचे राजस्व निरीक्षक इन्द्रपाल सिंह