जगदीशपुर के पूर्व सीओ को विभाग ने किया आरोपमुक्त

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

भागलपुर के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने जगदीशपुर के पूर्व अंचल अधिकारी सोनू कुमार भगत को 2022 में गठित प्रपत्र ‘क’ मामले में आरोपमुक्त कर दिया है। लोकायुक्त के अंतिम निर्णय में अनियमितता और भ्रष्टाचार का आदेश पहले दिया गया था, लेकिन विभागीय कार्यवाही के बाद उन्हें दोषमुक्त कर दिया गया।

जगदीशपुर के पूर्व सीओ को विभाग ने किया आरोपमुक्त

भागलपुर, मुख्य संवाददाता। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने जगदीशपुर के तत्कालीन अंचल अधिकारी सोनू कुमार भगत को 2022 में गठित प्रपत्र ‘क’ के मामले में आरोपमुक्त कर दिया है। तत्कालीन समाहर्ता ने गठित आरोप पत्र में आरोप लगाया कि मोहिउद्दीनपुर मौजा की 20 डिसमिल जमीन का नियमानुसार वर्तमान दाखिलकारों को रैयती भूमि बासगीत पर्चा दिये जाने के मामले में लोकायुक्त के अंतिम निर्णय में इन्हें अनियमितता बरतने और भ्रष्टाचार का दोषी पाते हुए विभागीय कार्यवाही चलाये जाने का आदेश दिया गया है। इस संदर्भ में चली विभागीय कार्यवाही की रिपोर्ट पर अनुशासनिक प्राधिकार आरोपमुक्त करते हुए विभागीय कार्यवाही समाप्त कर दिया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsजगदीशपुर के पूर्व सीओ को विभाग ने किया आरोपमुक्त