ओपीडी में मरीजों की संख्या के अनुसार मिलेगी अस्पतालों को दवा

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

सरकारी अस्पतालों में मरीजों की संख्या के आधार पर दवा की आपूर्ति की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग एक नई कमेटी बनाएगा, जिसका नाम इंडेंट रिव्यू एंड कंफर्मेशन कमेटी होगा। यह कमेटी पुरानी खपत और मौजूदा स्टॉक के साथ-साथ मरीजों की जरूरतों के आधार पर दवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित करेगी।

ओपीडी में मरीजों की संख्या के अनुसार मिलेगी अस्पतालों को दवा

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सरकारी अस्पतालों को अब इलाज के लिए आने वाले मरीजों की संख्या के आधार पर दवाएं मिलेंगी। स्वास्थ्य विभाग दवा मंगाने के नियम में विभाग बदलाव करने जा रहा है। विभाग का मानना है कि अस्पतालों के जरूरत से अधिक दवा मंगा लेने से कई बार दवा रखे-रखे खराब हो जाती है। इसको देखते हुए नियम में बदलाव हो रहा है।

दवाओं की आपूर्ति और खपत की समीक्षा

दवाओं की आपूर्ति और खपत के लिए विभाग राज्य स्तर पर एक कमेटी का गठन करेगा। कमेटी का नाम इंडेंट रिव्यू एंड कंफर्मेशन कमेटी रखा गया है। कमेटी के चेयरमैन बीएमएसआईसीएल के अधिकारी होंगे। कमेटी सिर्फ पहले की खपत और वर्तमान स्टॉक को आधार नहीं बनाकर, मरीजों के आने, अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता और मौसमी बीमारियों में किन दवाओं की ज्यादा जरूरत होगी, इसके आधार पर दवाओं की आपूर्ति करेगा। विभाग का मानना है कि इससे अस्पतालों में जरूरत की सभी दवाएं मौजूद रहेंगी, साथ ही बर्बादी नहीं होगी।

डिमांड का वर्तमान प्रावधान

अभी हर तीन महीने पर स्वत: डिमांड का है नियम। सरकारी अस्पतालों में अभी हर तीन महीने पर दवाओं के डिमांड का प्रावधान है। स्टोर में दवाओं के स्टॉक के आधार पर दवा की मांग एजेंसी से की जाती है। अस्पतालों और जिला स्टोर से आई मांग के अनुसार एजेंसी दवा की आपूर्ति करती है। इसके बाद दवा की स्थिति को ऑनलाइन पोर्टल पर अपडेट किया जाता है। इससे पता चलता है कि कौन सी दवा है और कौन सी मंगाई गई है। हालांकि, अस्पतालों का कहना है कि एजेंसी समय पर दवाएं नहीं भेजतीं है, जिससे अस्पतालों में सभी दवाओं की उपलब्धता में परेशानी होती है।

कमेटी की खपत की समीक्षा

कमेटी दवाओं की खपत की करेगी समीक्षा। दवाओं की निगरानी के लिए बनने वाली कमेटी खपत की भी समीक्षा करेगी। कमेटी देखेगी कि जितनी दवा की मांग की जा रही है, उसकी खपत पिछली तिमाही में कितनी थी। इसके अलावा, यह भी देखा जाएगा कि पिछले वर्ष इन दवाओं की कितनी खपत हुई थी। खपत की समीक्षा के बाद ही अस्पतालों में उस मात्रा में दवा की आपूर्ति की जाएगी।

दवाओं की मात्रा का निर्धारण

कमेटी तय करेगी कि अस्पतालों में कितनी मात्रा में कौन सी दवा जाएगी। राज्य के साथ जिला व प्रखंड स्तर पर भी यह कमेटी बनाई जाएगी। जिला स्तर पर कमेटी के अध्यक्ष सीएस और प्रखंड स्तर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अध्यक्ष होंगे। जिला और प्रखंड स्तर पर बनने वाली कमेटियां हर महीने 1 से 10 तारीख के बीच दवाओं की मांग की समीक्षा तय मानकों पर करेगी। कमेटी यह भी देखेगी कि किसी दवा की ज्यादा मांग तो नहीं भेजी जा रही है। ऐसा होने पर कमेटी इसके कारण का पता लगाएगी।

FAQs

✦सरकारी अस्पतालों में दवा की आपूर्ति किस आधार पर की जाएगी?−
सरकारी अस्पतालों में दवा की आपूर्ति मरीजों की संख्या के आधार पर की जाएगी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsओपीडी में मरीजों की संख्या के अनुसार मिलेगी अस्पतालों को दवा