सऊदी अरब से लौट रहा युवक जहरखुरानी का शिकार, सामान गायब
हिन्दुस्तान, बस्ती
सऊदी अरब से लौट रहे नईम निवासी पैकोलिया को बाराबंकी में जहरखुरानी का शिकार होना पड़ा। लखनऊ एयरपोर्ट से बस्ती लौटते समय उनकी बस ने उन्हें हर्रैया में उतारा, जहां उनका सामान गायब हो गया। नशे की हालत में उन्हें हर्रैया सीएचसी में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बस्ती, निज संवाददाता। सऊदी अरब से घर लौट रहे नईम निवासी पैकोलिया जहरखुरानी का शिकार हो गये। यह लखनऊ एयरपोर्ट बस्ती आ रहे थे। बस से लौटते समय भिटरिया बाराबंकी में जहरखुरानी का शिकार हो गये। बस ने नईम को हर्रैया में उतार दिया। इन्हें रिसीव करने के लिए परिवार के सदस्य हर्रैया आये थे। इनके पास नकदी, रियाल, सामान व अन्य कीमती सामान था, जो गायब है। नशे की स्थिति में इन्हें हर्रैया सीएचसी में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर हर्रैया पुलिस ने पूछताछ की। यह दो साल बाद सऊदी अरब से लौट रहे थे।

