सेवानिवृत्ति पर उप निदेशक पर्यटन को दी भावभीनी विदाई
हिन्दुस्तान, बरेली
31 अगस्त को पर्यटन विभाग के उप निदेशक रविंद्र कुमार सेवानिवृत्त हुए। विदाई समारोह में उन्हें सम्मानित किया गया। उनके 34 वर्षों के कार्यकाल में बनारस की पहचान और गंगा आरती को बढ़ावा देना महत्वपूर्ण था। विभाग के अधिकारियों ने उनके अनुभव को प्रेरणा का स्रोत बताया।

पर्यटन विभाग में लंबे समय तक अपनी सेवाएं देने वाले उप निदेशक पर्यटन रविंद्र कुमार 31 अगस्त को सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जिला सूचना अधिकारी नीतू कन्नौजिया , मुख्य कोषाधिकारी और पर्यटन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। अपने 34 वर्षीय कार्यकाल के दौरान रविंद्र ने यूपी में पर्यटन को बढ़ावा देने, बनारस में सुबह बनारस की पहचान बनाने, गंगा आरती को भव्यता के साथ आरम्भ कराने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। रविंद्र ने बनारस, महाराजगंज, गोरखपुर, लखनऊ और बरेली मंडल में अपनी सेवाएं दी।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि उनका अनुभव हमेशा विभाग के लिए प्रेरणा बना रहेगा।


