सेवानिवृत्ति पर किए गए सम्मानित
हिन्दुस्तान, दरभंगा
दरभंगा में लनामिवि के तृतीय वर्गीय कर्मी विद्यानाथ झा 31 अगस्त को सेवानिवृत्त हुए। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कई अधिकारी और सहयोगी उपस्थित थे।

दरभंगा। लनामिवि के नियुक्ति कोषांग में कार्यरत तृतीय वर्गीय कर्मी विद्यानाथ झा 31 अगस्त को सेवानिवृत्त हुए। विवि मुख्यालय में मंगलवार को कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में कुलसचिव डॉ. दिव्या रानी हंसदा सहित अन्य पदाधिकारियों एवं सहयोगियों ने उन्हें पाग, चादर, बुके, मोमेंटो एवं अनेक उपहार प्रदान कर सम्मानित किया। मौके पर कुलानुशासक प्रो. विजय कुमार यादव, उप कुलसचिव द्वितीय डॉ. कुमार मनीष, डॉ. सैयद मोहम्मद जमाल अशरफ, नियुक्ति कोषांग के प्रशाखा पदाधिकारी सुरेश कुमार मंडल सहित कई सहायक उपस्थित रहे।


