बीएसएल के 36 कर्मियों को सेवानिवृत्ति पर दी विदाई
बीएसएल के 36 कर्मियों को सेवानिवृत्ति पर दी विदाईबीएसएल के 36 कर्मियों को सेवानिवृत्ति पर दी विदाईबीएसएल के 36 कर्मियों को सेवानिवृत्ति पर दी विदाईबीए

बोकारो इस्पात संयंत्र में सितंबर माह में सेवानिवृत्त हो रहे 36 कर्मियों के सम्मान में बुधवार को मानव संसाधन ज्ञानार्जन एवं विकास केंद्र के मुख्य प्रेक्षागृह में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इनमें आठ अधिशासी और 28 कर्मचारी शामिल हैं। मुख्य महाप्रबंधक मानव संसाधन ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को निष्ठा, समर्पण एवं सेवाओं के लिए बधाई देते हुए स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की। समारोह में प्रत्येक कर्मी के सेवाकाल और उपलब्धियों का परिचय प्रस्तुत किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने सेवानिवृत्त कर्मियों को सेवा प्रमाणपत्र एवं उपहार प्रदान किए। मौके पर अधिकारियों और कर्मियों के परिजन मौजूद रहे।
इसी क्रम में मुख्य महाप्रबंधक परियोजनाएं अनिमा कुशवाहा और मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी गुणवत्ता मनोहर लाल के सम्मान में भी विदाई समारोह हुआ। निदेशक प्रभारी, अधिशासी निदेशक समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने उनके योगदान की सराहना की।


