डॉ. पीके झा और डॉ. सीपी महतो को दी गई विदाई
हिन्दुस्तान, रांची
रांची विश्वविद्यालय में सोमवार को विभागाध्यक्ष डॉ. पीके झा और डॉ. सीपी महतो की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह हुआ। कुलपति प्रो. सरोज शर्मा ने उन्हें सम्मानित किया और उनके पेंशन से संबंधित दस्तावेज दिए। डॉ. झा और डॉ. महतो ने अपने अनुभव साझा करते हुए योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।

रांची। रांची विश्वविद्यालय में सोमवार को विभागाध्यक्ष (इतिहास) सह सीसीडीसी डॉ. पीके झा और विभागाध्यक्ष (भू-विज्ञान) डॉ. सीपी महतो के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. सरोज शर्मा ने की। कुलपति ने दोनों प्राध्यापकों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया और उनके पेंशन व सेवानिवृत्ति से संबंधित आवश्यक दस्तावेज सौंपे। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति सेवा का अंत नहीं, बल्कि जीवन की नई शुरुआत है।इस अवसर पर डॉ. झा ने एनएसएस समन्वयक व प्रशासनिक जिम्मेदारियों के अनुभवों को साझा करते हुए आभार व्यक्त किया। वहीं डॉ. महतो ने शिक्षण, शोध व प्रशासनिक कार्यों में मिले सहयोग को अविस्मर्णीय बताया।


