24 वर्ष बाद सेना से सेवानिवृत्ति पुत्र का स्वागत
मुसाबनी के कमलेश कुमार ने 24 वर्षों की सेवा के बाद भारतीय सेना से सेवानिवृत्त होकर घर वापसी की। मां यशोदा देवी ने उनका स्वागत किया, जबकि परिवार ने फूलों की माला और केक से उन्हें अभिनंदन किया। उन्होंने 13 वर्षों तक जम्मू-कश्मीर में कठिनाइयों के बीच देश की रक्षा की।

मुसाबनी। मुसाबनी निवासी कमलेश कुमार भारतीय सेना में 24 वर्षों तक सेवा देने के बाद सेवानिवृत होकर अपने घर लौट आए। घर पहुंचने पर उनकी मां यशोदा देवी ने आरती उतार कर उनका स्वागत किया। सास शीला देवी ने तिलक चंदन लगाकर, पत्नी अनुराधा रानी और परिवार के सदस्यों ने फूल माला पहनकर उनका अभिनंदन किया। खुशी में केक काटे गए और आतिशबाजी भी की गई। कमलेश कुमार 20 सितंबर 2002 को सेना की 25 वीं एयर डिफेंस रेजीमेंट में योगदान दिया था। नासिक एवं बेंगलुरु में सैनिक प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद उनकी तैनाती अंबाला, जोधपुर ,ग्वालियर, उधमपुर सहित विभिन्न स्थानों पर हुई, उन्होंने जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा ,पुछ और श्रीनगर में भी सैन्य दायित्व निभाए श्री कुमार 13 वर्षों तक जम्मू कश्मीर में आतंकवाद प्रभावित क्षेत्रों में तैनाती के दौरान चुनौती पूर्ण परिस्थितियों में देश की सुरक्षा का दायित्व निभाया।
स्वागत समारोह में सूर्य नारायण ठाकुर ,सुमित कुमार ,शीतल कुमारी, किरण सिंह ,सिंकु पासवान समेत उनके रिश्तेदार एवं मुहल्ले के लोग उपस्थित थे।


