ट्रेडिंग के नाम पर रिटायर फौजी से 1.55 करोड़ की ठगी में लविश गैंग पर केस

हिन्दुस्तान, देहरादून
share

देहरादून में ठगों ने एक रिटायर्ड फौजी और उनकी टीम से 1.55 करोड़ रुपये की ठगी की। मुख्य आरोपी लविश चौधरी ने मेटाट्रेड 5 और फाइनेंशियल फ्रीडम प्रोजेक्ट में निवेश के झांसे दिए। शिकायतकर्ता ने अपनी बचत और साथियों के पैसे आरोपियों को सौंपे, जिन्होंने एआई आधारित ट्रेडिंग में विशेषज्ञता का दावा किया।

ट्रेडिंग के नाम पर रिटायर फौजी से 1.55 करोड़ की ठगी में लविश गैंग पर केस

देहरादून। दून में ठगों ने क्रिप्टो करेंसी और फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर एक रिटायर्ड फौजी और उनकी टीम से 1.55 करोड़ रुपये की बड़ी ठगी को अंजाम दिया है। इस मामले में क्लेमनटाउन थाने में मास्टरमाइंड लविश चौधरी समेत छह आरोपियों और एक कंपनी के खिलाफ बीएनएस व अनियमित जमा योजना प्रतिबंध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। क्लेमनटाउन निवासी शिकायतकर्ता चंद्रबल्लभ शुक्ला ने बताया कि आरोपियों ने उनके घर आकर मेटाट्रेड 5 और फाइनेंशियल फ्रीडम प्रोजेक्ट में निवेश का प्रलोभन दिया था। ठगों ने निवेश पर हर महीने 5 से 8 प्रतिशत मुनाफे का झांसा दिया था।

निवेश के लिए बॉट ब्रो, क्रॉस मार्केट, माइन क्रिप्टो और टीएलसी कॉइन जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल किया गया। जूम मीटिंग और सोशल मीडिया के जरिए आरोपियों ने खुद को एआई आधारित ट्रेडिंग का विशेषज्ञ बताया। शिकायतकर्ता ने सेना में 30 साल की सेवा के बाद बचाई गई अपनी जमा पूंजी और साथियों के पैसे विभिन्न बैंक खातों व नकद के रूप में आरोपियों को सौंप दिए, जो कुल 1,55,49,748 रुपये थे। कहा कि मुख्य आरोपी लविश चौधरी उर्फ नवाब अली मूल रूप से मुजफ्फरनगर (यूपी) का रहने वाला है और वर्तमान में दुबई से अपना नेटवर्क संचालित कर रहा है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsट्रेडिंग के नाम पर रिटायर फौजी से 1.55 करोड़ की ठगी में लविश गैंग पर केस