लंबे सफर से एसआईआर ट्रिब्यूनल के जज परेशान

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

पत्र लिखकर इस्तीफे की पेशकश की कोलकाता, एजेंसी। कलकत्ता हाई कोर्ट के सेवानिवृत्त

लंबे सफर से एसआईआर ट्रिब्यूनल के जज परेशान

कोलकाता, एजेंसी। कलकत्ता हाई कोर्ट के सेवानिवृत्त जज इंद्रजीत चटर्जी ने गुरुवार को लंबे सफर से परेशान होकर एसआईआर ट्रिब्यूनल के प्रमुख के पद से इस्तीफा देने की पेशकश की। चटर्जी ने रोजाना 55 किलोमीटर से ज्यादा की यात्रा का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें घर से या अपने घर के पास काम करने की इजाजत मिले तो वे काम जारी रखेंगे।चटर्जी मुर्शिदाबाद जिले के एसआईआर ट्रिब्यूनल के प्रमुख हैं, जहां विसंगतियों के कारण 4.5 लाख से ज्यादा मतदाताओं के नाम हटा दिए गए थे। उन्होंने कहा कि मैंने पत्र में साल्ट लेक स्थित अपने घर से साउथ 24 परगना जिले के जोका में ट्रिब्यूनल तक की 27 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी, खराब सड़कों और ट्रैफिक जाम का जिक्र किया है।

उन्होंने कहा कि मैंने घर से या घर के 10 से 12 किलोमीटर के दायरे में किसी कार्यालय से काम करने का विकल्प मांगा है। चटर्जी ने पिछले हफ्ते ईमेल और स्पीड पोस्ट से चिट्ठी भेजी थी और तीन हफ्ते के अंदर जवाब देने का अनुरोध किया था।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsलंबे सफर से एसआईआर ट्रिब्यूनल के जज परेशान