आठवें वेतन आयोग की सीमा में पुराने पेंशनरों को लाने की मांग तेज

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

लखनऊ, कार्यालय संवाददाता सेवा निवृत कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसिएशन ने बुधवार को बीएन सिंह प्रतिमा

आठवें वेतन आयोग की सीमा में पुराने पेंशनरों को लाने की मांग तेज

लखनऊ, कार्यालय संवाददाता सेवा निवृत कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसिएशन ने बुधवार को बीएन सिंह प्रतिमा स्थल पर आम सभा कर प्रदर्शन किया है। संगठन के अध्यक्ष अमर नाथ यादव व वरिष्ठ उपाध्यक्ष बीएल कुशवाहा ने सरकार से मांग की है कि 8वें वेतन आयोग की सीमा में पुराने पेंशनरों को लाया जाय। पहले की भांति पेंशन पुनरीक्षण किया जाना चाहिए। मूल्य सूचकांक की कमियों को दूर कर डीए-डीआर की गणना करने, राशिकरण की कटौती 10 वर्ष पर बंद करने समेत 10 मांगें केन्द्र सरकार को भेजी हैं। संगठन के महामंत्री ओपी त्रिपाठी ने कहा कि बाराबंकी 1870, जालौन 1500, लखनऊ 1350, अलीगढ़ 1262 के साथ 1000 हस्ताक्षर याचिका प्रधानमंत्री को भेजी गईं हैं।

इसके अलावा 17 जिलों की हस्ताक्षर याचिका प्रदर्शित किया है। अगले चरण में इन्हें पीएमओ को भेजेंगे। इस मौके पर पेंशनर फेडरेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एसपी सिंह व राष्ट्रीय सचिव एसके मिश्रा समेत अन्य मौजूद रहे।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से जुड़ी नवीनतम खबरों और पल-पल की जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।