65 छात्राओं को शिक्षा व 80 महिलाओं को दे रहे रोजगार
हिन्दुस्तान, बाराबंकी
आवास विकास कॉलोनी के चंद्र प्रकाश वर्मा, जो 2012 में सेवानिवृत्त हुए, ने गैर लाभकारी संगठन की स्थापना की। वे 65 छात्राओं को बुनियादी शिक्षा प्रदान कर रहे हैं और उन्हें साइकिल भी उपलब्ध कराते हैं। साथ ही, नानमऊ गांव में एक रोजगार केंद्र चला रहे हैं, जहाँ 80 महिलाएं आजीविका कमा रही हैं।

आवास विकास कॉलोनी निवासी चंद्र प्रकाश वर्मा 2012 में खादी ग्रामोद्योग आयोग भारत सरकार विकास अधिकारी पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वह कहते हैं कि रिटायर्ड होने के बाद गैर लाभकारी संगठन बनाकर अपनी पेंशन के पैसों से मंजीठा व नानमऊ गांव की 65 छात्राओं की बुनियादी शिक्षा मजबूत करने के लिए गोद ले रखा है। शिक्षण केंद्र चलाकर बेटियों की पढ़ाते हैं। उन्हें स्कूल जाने के लिए साइकिल तक उपलब्ध कराई। वहीं नानमऊ गांव में रोजगार केंद्र चलाते हैं। यहां पर 80 महिलाएं स्टोल में गांठ लगाने का कार्य कर दैनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए कमाई कर रही हैं।


