70 की उम्र में दौड़ा जज्बा, 78 मिनट में पूरी की 10 किमी मैराथन
हल्द्वानी के सेवानिवृत्त कर्नल दिनेश बिष्ट ने 70 वर्ष की उम्र में सेखों इंडियन एयरफोर्स मैराथन-2026 में 10 किलोमीटर दौड़ पूरी की। उन्होंने यह दूरी 1 घंटा 18 मिनट में पूरी की, जिससे उन्होंने फिटनेस, अनुशासन और जज्बे का उदाहरण पेश किया। इस आयोजन में एयर चीफ मार्शल ने धावकों को रवाना किया।
हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। सेखों इंडियन एयरफोर्स मैराथन-2026 में रामनगर निवासी सेवानिवृत्त कर्नल दिनेश बिष्ट ने 70 वर्ष की उम्र में 10 किलोमीटर की दौड़ पूरी कर फिटनेस, अनुशासन और जज्बे की मिसाल पेश की। नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में रविवार चार अक्तूबर को आयोजित मैराथन में उन्होंने 10 किमी की दूरी एक घंटा 18 मिनट में पूरी की। भारतीय वायुसेना के परमवीर चक्र विजेता फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों की वीरता और बलिदान को समर्पित इस आयोजन में 12 हजार से अधिक धावकों ने हिस्सा लिया। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने सुबह 5:30 बजे मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
जिसमें दिनेश ने कीर्तिमान हासिल किया। कर्नल दिनेश बिष्ट सेना के जाने-माने सर्जन रहे हैं। उन्होंने कारगिल युद्ध के दौरान दुश्मनों से लोहा लेने के साथ घायल सैनिकों का उपचार कर कई जवानों की जान बचाई थी। वर्तमान में वह उत्तराखंड पूर्व सैनिक लीग रामनगर, हेमपुर, मोहान एवं बैपढ़ाव के अध्यक्ष हैं। उनकी उपलब्धि पर उत्तराखंड पूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष मेजर जनरल एमएल असवाल, नैनीताल के अध्यक्ष ले.कर्नल सेनि. बीएस रौतेला समेत पूर्व सैनिकों और वीर नारियों ने शुभकामनाएं दीं हैं।

