पौड़ी में डिजिटल युवा महोत्सव में युवाओं ने दिखाया दम, विजेताओं की हुई घोषणा

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

पौड़ी में डिजिटल युवा महोत्सव-2026 के तहत ऑनलाइन फिटनेस और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के नतीजे घोषित हुए। 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं ने उत्साह से भाग लिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वालों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र 10 सितंबर को प्रदान किए जाएंगे।

पौड़ी में डिजिटल युवा महोत्सव में युवाओं ने दिखाया दम, विजेताओं की हुई घोषणा

पौड़ी। युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित डिजिटल युवा महोत्सव-2026 के तहत ऑनलाइन फिटनेस एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के विभिन्न चरणों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं ने प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी पंकज तिवारी ने बताया कि द्वितीय सप्ताह के पुश-अप/स्क्वाट चैलेंज में जुबिन नौटियाल ने प्रथम, अक्षत ने द्वितीय और सार्थक बुटोला ने तृतीय स्थान हासिल किया। माई उत्तराखण्ड माई प्राइड प्रतियोगिता में अंजू रावत प्रथम, वंशिका नेगी द्वितीय और तनुजा रावत तृतीय रहीं। तृतीय सप्ताह की स्किपिंग प्रतियोगिता में अरमान कुमार प्रथम, गौरी द्वितीय और साहिल तृतीय स्थान पर रहे।

वहीं युवा फोटोग्राफी प्रतियोगिता में मानसी नेगी ने प्रथम, विकास चन्द्र ने द्वितीय और तनुजा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चतुर्थ सप्ताह की फिटनेस फिनाले प्रतियोगिता में मुस्कान नेगी प्रथम, अक्षत द्वितीय और हिमांशु रावत तृतीय रहे। वन मिनट वन स्किल प्रतियोगिता में आयुष सिंह ने प्रथम, अंकित ने द्वितीय और सचिन सिंह ने तृतीय स्थान हासिल किया।जिला युवा कल्याण अधिकारी ने बताया कि प्रथम सप्ताह के विजेताओं को पूर्व में सम्मानित किया जा चुका है। द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ सप्ताह के विजेताओं को 10 सितंबर को भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पंत की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। शासन के निर्धारित मानकों के अनुसार पुरस्कार राशि विजेताओं के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी। उन्होंने सभी विजेता प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि डिजिटल युवा महोत्सव जैसे आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच देने के साथ ही उनमें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और रचनात्मक गतिविधियों के प्रति रुचि पैदा करते हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपौड़ी में डिजिटल युवा महोत्सव में युवाओं ने दिखाया दम, विजेताओं की हुई घोषणा