इंडिया गठबंधन के घटक दलों की बैठक में 8 अक्टूबर को प्रतिरोध मार्च निकालने का लिया निर्णय

हिन्दुस्तान, खगडि़या
Follow us on Google News
share

इंडिया गठबंधन के घटक दलों की बैठक में 8 अक्टूबर को प्रतिरोध मार्च निकालने का लिया निर्णय इंडिया गठबंधन के घटक दलों की बैठक में 8 अक्टूबर को प्रतिरोध म

इंडिया गठबंधन के घटक दलों की बैठक में 8 अक्टूबर को प्रतिरोध मार्च निकालने का लिया निर्णय

खगड़िया । हिन्दुस्तान संवाददाता शहर के बलुवाही स्थित राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय में सोमवार को इंडिया गठबंधन के घटक दलों की बैठक में आगामी 8 अक्टूबर को प्रतिरोध मार्च निकालने का निर्णय

प्रतिरोध मार्च की योजना

लिया गया। इंडिया गठबंधन के पूर्व पूर्व खगड़िया लोकसभा प्रत्याशी संजय कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में इंडिया गठबंधन के देशव्यापी आह्वान पर वोट बचाओ-देश बचाओ, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा एवं पुतला दहन को लेकर रणनीति बनायी गई। जिसमें बताया गया कि प्रतिरोध मार्च शहर के गांधी पार्क बलुआही, से निकल कर खगड़िया क्लेक्ट्रेट तक पहुंचकर खत्म होगा।

चुनाव आयुक्त पर आरोप

बैठक को संबोधित करते खगड़िया लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी सह माकपा नेता संजय कुमार ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बीजेपी का एजेंट बनकर राज्य के चुनावों में काम किया। बीजेपी के इशारे पे लाखों लोगों का नाम काटा गया और दिल्ली में बैठ के फर्जी वोटर जुड़वाया गया। हाल ही में जिन राज्यों में चुनाव हुआ है वहां बोट की चोरी कर बीजेपी कि सरकार बनवाई गई है। वही राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने अपने साथ के दोनों चुनाव आयुक्तों की अनदेखी कर वोटर लिस्ट से नाम काटे और जोड़े। जिसकी शिकायत दोनों चुनाव आयुक्तों ने कई बार की। उन्होंने कहा इंडिया गठबंधन के देशव्यापी आह्वान पर वोट बचाओ - देश बचाओ को लेकर आगामी 8 अक्टूबर को प्रतिरोध मार्च निकला जाएगा और जब तक ज्ञानेश कूमार इस्तीफा नही देता है तब तक आंदोलन जारी रहेगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ चंदन यादव ने कहा कि चुनाव के समय ही हमारे नेता राहुल गांधी ने कहा था कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार बीजेपी के इशारे पे वोट की चोरी कर रहा है और वोटों की चोरी कर बीजेपी सरकार बना रही है। लोकतंत्र खतरा में है और बाबा साहब भीम राव आंबेडकर के संविधान को खत्म करने की साजिश हो रही है। इस मौके पर भाकपा माले के जिला सचिव शैलेन्द्र वर्मा, सीपीई नेता रविन्द्र यादव, प्रभाशंकर सिंह, आईआईपी जिलाध्यक्ष मनोज तांती, राजद जिला महासचिव चंदन सिंह, खगड़िया राजद नगर अध्यक्ष चन्द्रशेखर कुमार, आईपी गुप्ता पार्टी के नेता घनश्याम कुशवाहा, मनोहर तांती, मनोज सदा, भाकपा माले नेता सुभाष सिंह, डीडीसी के संगठन महासचिव सुभाष रत्न आदि उपस्थित थे।

FAQs

✦इस बैठक की अध्यक्षता किसने की?−
बैठक की अध्यक्षता पूर्व खगड़िया लोकसभा प्रत्याशी संजय कुमार ने की।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsइंडिया गठबंधन के घटक दलों की बैठक में 8 अक्टूबर को प्रतिरोध मार्च निकालने का लिया निर्णय