20 जुलाई को प्रतिवाद सभा की तैयारी को लेकर बैठक

हिन्दुस्तान, जहानाबाद
Follow us on Google News
share

घोसी, निज संवाददाता।चैती पीपर के पीड़ितों के न्याय के सवाल पर 20 जुलाई को होने वाली प्रतिरोध सभा की तैयारी को लेकर रविवार को गड़ेरी बिगहा में भाकपा-माले की घोषी विधानसभा स्तरीय बैठक हुई।

20 जुलाई को प्रतिवाद सभा की तैयारी को लेकर बैठक

घोसी, निज संवाददाता। चैती पीपर के पीड़ितों के न्याय के सवाल पर 20 जुलाई को होने वाली प्रतिरोध सभा की तैयारी को लेकर रविवार को गड़ेरी बिगहा में भाकपा-माले की घोषी विधानसभा स्तरीय बैठक हुई। बैठक में यह आम सहमति बनी कि सामंती बालू माफिया गिरोह के आतंक के खिलाफ चैती पीपर के पीड़ितों के न्याय की मांग पर 20 जुलाई को प्रतिरोध सभा घोसी बाजार के खेल मैदान में होगी। इसमें राज्य स्तर के भी नेता भाग लेंगे। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि पीड़ितों के न्याय दिलाने की बजाय अब उल्टे उनको झुठे मुकदमा में फंसाने का खेल चल रहा है।

इसे हम कभी होने नहीं देंगे। प्रशासन को इसकी ठीक से जांच करनी चाहिए। इस कार्यक्रम में बालू माफिया गिरोह पर लगाम लगाओ, बालू उठाव के संरक्षकों पर कार्रवाई करो, पीड़ितों को न्याय दो, उल्टे पीड़ितों को झूठे मुकदमे में फंसाने की साजिश नहीं चलेगी, गांव में शौचालय का निर्माण कराओ आदि मांगे पुरजोर तरीके से उठाई जाएगी। बैठक में जोन प्रभारी कुमार परवेज़, जिला सचिव विजय कुमार, राज्य कमिटी के सदस्य रविंद्र यादव, प्रभात कुमार, अरुण बिंद, संजय चन्द्रवंशी, वितन मांझी, विनोद भारती, उद्रेश पासवान, योगेंद्र यादव, सुनील चंद्रवंशी आदि नेता उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।