ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशराहुल गांधी की नाराजगी के बाद 120 कांग्रेस नेताओं ने की इस्तीफे की पेशकश

राहुल गांधी की नाराजगी के बाद 120 कांग्रेस नेताओं ने की इस्तीफे की पेशकश

लोकसभा चुनाव में हार के बाद पार्टी के किसी पदाधिकारी की तरफ से इस्तीफे की पेशकश नहीं करने को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की नाराजगी के त्यागपत्र की लाइन लग गई है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी से...

राहुल गांधी की नाराजगी के बाद 120 कांग्रेस नेताओं ने की इस्तीफे की पेशकश
लाइव हिन्दुस्तान टीम ,नई दिल्ली Sat, 29 Jun 2019 12:57 AM
ऐप पर पढ़ें

लोकसभा चुनाव में हार के बाद पार्टी के किसी पदाधिकारी की तरफ से इस्तीफे की पेशकश नहीं करने को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की नाराजगी के त्यागपत्र की लाइन लग गई है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी से लेकर पार्टी में विभिन्न पदों पर नियुक्त पार्टी के 120 से ज्यादा नेताओं ने इस्तीफे की पेशकश की है।

इस्तीफा देने वालों में गोवा कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश चोडांकर, हरियाणा महिला कांग्रेस की प्रमुख सुमित्रा चौहान, मेघालय से पार्टी महासचिव नेट्टा पी. संगमा, सचिव वीरेंद्र राठौर, छत्तीसगढ़ के सचिव अनिल चौधरी, मध्य प्रदेश के सचिव सुधीर चौधरी और हरियाणा के सचिव सत्यवीर यादव समेत कई बड़े नेता शामिल हैं।  

Read Also: पाकिस्तानी गोलीबारी से सिविलियंस को बचाने के लिए भारतीय सेना ने बनाए 143 बंकर

पार्टी नेताओं ने सामूहिक पत्र के जरिए कांग्रेस अध्यक्ष को अपने इस्तीफे भेजे है। इस पत्र पर अभी तक कांग्रेस के 120 पदाधिकारी हस्ताक्षर हैं। इसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सचिव, यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस पदाधिकारी शामिल हैं। पार्टी नेताओं का कहना है अभी कुछ और पदाधिकारी भी अपने पद से त्यागपत्र दे सकते है। 

Read Also: बिहार सरकार की गलती से हुई बच्चों की मौत, सीएम इस्तीफा दें : राबड़ी देवी

मालूम हो कि पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी पिछले माह कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में अपने पद से इस्तीफे की पेशकश कर चुके है। सीडब्लूसी ने उनका इस्तीफा नामंजूर करते हुए उन्हें संगठन में बदलाव के लिए अधीकृत कर दिया था। पर राहुल गांधी मानने के लिए तैयार नही है। इसके बाद पार्टी नेता और कार्यकर्ता उन्हें मनाने की कोशिश कर रहे है। 

राहुल गांधी ने बुधवार को यूथ कांग्रेस के नेताओ से बातचीत करते हुए कहा था कि उन्हें इस बात का दुख है कि किसी मुख्यमंत्री, महासचिव या प्रदेश ने इस्तीफा नही दिया। इसके बाद पार्टी में त्यागपत्र का सिलसिला शुरू हुआ।

पाइए देश-दुनिया की हर खबर सबसे पहले www.livehindustan.com पर। लाइव हिन्दुस्तान से हिंदी समाचार अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करें हमारा News App और रहें हर खबर से अपडेट।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें