विस्थापित प्रभावित संघर्ष समिति केरेडारी ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
केरेडारी प्रखंड के विस्थापित प्रभावित संघर्ष समिति ने राज्यपाल से मिलकर चट्टी बरियातू दक्षिणी कोयला खनन परियोजना के खिलाफ ज्ञापन सौंपा। समिति ने परियोजना को रद्द करने और पुनर्विचार की मांग की, जिससे स्थानीय लोगों की भूमि, कृषि और आजीविका प्रभावित हो रही है। राज्यपाल से उचित हस्तक्षेप की उम्मीद की गई है।

केरेडारी, प्रतिनिधि। केरेडारी प्रखंड क्षेत्र में प्रस्तावित चट्टी बरियातू दक्षिणी कोयला खनन परियोजना को लेकर विस्थापित प्रभावित संघर्ष समिति केरेडारी के प्रतिनिधि मंडल राज्यपाल से मिल कर ज्ञापन सौंपी। प्रतिनिधि मंडल में प्रमोद साहू,प्रीतम सिंह,प्रेम रंजन पासवान,सुरेश साव, तापेश्वर साव, शंकर साहा आदि शामिल थे। राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर परियोजना से संबंधित अधिसूचना/प्रस्ताव पर पुनर्विचार करते हुए उसे रद्द करने की मांग की है। समिति की ओर से दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि 24 जुलाई 2026 को कोयला मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना/दस्तावेज में हजारीबाग जिला के केरेडारी प्रखंड अंतर्गत चट्टीबरियातू दक्षिणी कोयला खनन परियोजना से संबंधित भूमि एवं खनन गतिविधियों का प्रावधान किए गए हैं।समिति
ने आशंका जताई है कि परियोजना के कारण प्रखंड के दर्जनों गांव के लोगों की आवासीय एवं कृषि भूमि प्रभावित हो सकती है। ज्ञापन में कहा गया है कि खनन गतिविधियों के विस्तार से स्थानीय लोगों के आवास, कृषि, आजीविका, रोजगार तथा सामाजिक एवं पर्यावरणीय सुरक्षा से जुड़ी गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। जनहित एवं मानवीय आधार पर उक्त अधिसूचना को रद्द करने अथवा उस पर पुनर्विचार कर भारत सरकार के कोयला मंत्रालय को आवश्यक अनुशंसा एवं निर्देश देने का आग्रह किया गया है। समिति ने उम्मीद जताई है कि राज्यपाल प्रभावित ग्रामीणों, रैयतों एवं आम नागरिकों की चिंताओं को गंभीरता से लेते हुए इस मामले में उचित हस्तक्षेप करने की बात कही है।

