जाति के आधार पर आरक्षण की व्यवस्था को लेकर समाज के एक वर्ग में लंबे समय से असंतोष है:संयोजक

हिन्दुस्तान, हजारीबाग
Follow us on Google News
share

हजारीबाग, निज प्रतिनिधि। आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को आरक्षण देने और जातिगत आरक्षण हटाने की मांग को लेकर 12 सितंबर को जिला परिषद चौक पर सवर्ण एकता मंच एक दिन सत्याग्रह करने का ऐलान किया है। संगठन लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराएगा।

जाति के आधार पर आरक्षण की व्यवस्था को लेकर समाज के एक वर्ग में लंबे समय से असंतोष है:संयोजक

हजारीबाग, निज प्रतिनिधि। आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को आरक्षण देने और जातिगत आरक्षण हटाने की मांग को लेकर 12 सितंबर को जिला परिषद चौक पर सवर्ण एकता मंच एक दिन सत्याग्रह करने का ऐलान किया है। इसको लेकर गुरुवार को प्रधान कैफेटेरिया में समाज के लोगों ने प्रेस वार्ता कर इस संबंध में जानकारी दी। प्रेस वार्ता में सवर्ण एकता मंच के संयोजक मुकेश सिंह ने बताया कि जातिगत आरक्षण के खिलाफ पूरे देश में चल रहे विरोध को मजबूती देने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

आरक्षण के खिलाफ विरोध

उन्होंने कहा कि जाति के आधार पर आरक्षण की व्यवस्था को लेकर समाज के एक वर्ग में लंबे समय से असंतोष है। मंच का कहना है कि आरक्षण व्यवस्था में सभी जातियों के आर्थिक स्थिति को ही आधार बनाया जाना चाहिए। इसी मांग को लेकर संगठन लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराएगा। इस मौके पर दीपक नाथ सहाय ने कहा कि हमारा उद्देश्य किसी जाति या समुदाय का विरोध करना नहीं है। हम जातिगत आरक्षण की वर्तमान व्यवस्था के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाना चाहते हैं। 12 सितंबर को हड़ताली चौक पर उपवास-सह-सत्याग्रह के माध्यम से अपनी मांग रखेंगे। वहीं बप्पी करण और प्रभात प्रधान ने कहा कि युवाओं, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील करता हूं। अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी से आंदोलन को मजबूती मिलेगी। मंच ने स्पष्ट किया कि कार्यक्रम शांतिपूर्ण रहेगा और किसी प्रकार के विवाद या टकराव से बचते हुए संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराया जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पदाधिकारियों ने लोगों से 12 सितंबर को सुबह 10 बजे हड़ताली चौक पहुंचकर उपवास-सह-सत्याग्रह को सफल बनाने की अपील की। इस मौके पर सुनील सिंह राठौर, बलराम शर्मा समेत कई लोग उपस्थित थे।

सामान्य प्रश्न

✦सवर्ण एकता मंच ने कब सत्याग्रह करने का ऐलान किया है?−
सवर्ण एकता मंच ने 12 सितंबर को सत्याग्रह करने का ऐलान किया है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsजाति के आधार पर आरक्षण की व्यवस्था को लेकर समाज के एक वर्ग में लंबे समय से असंतोष है:संयोजक