सवर्ण मोर्चा की बैठक में यूजीसी व आरक्षण पर उठी बहस
पूरनपुर में सवर्ण मोर्चा की बैठक में वक्ताओं ने यूजीसी से जुड़े प्रस्तावों और आरक्षण पर आपत्ति जताई। उन्होंने आरक्षण खत्म करने और यूजीसी को वापस लेने की मांग करते हुए देशव्यापी आंदोलन का आह्वान किया। डॉ. महेश मिश्रा ने कहा कि सरकार नहीं मानी, तो चुनावी रणनीति बनाई जाएगी।

पूरनपुर। सवर्ण मोर्चा की बैठक वक्ताओं ने यूजीसी से जुड़े प्रस्तावों और आरक्षण व्यवस्था को लेकर अपनी आपत्तियां जताईं। उन्होंने आरक्षण समाप्त करने और यूजीसी को वापस लेने की मांग करते हुए इन मुद्दों पर देशव्यापी आंदोलन चलाने की आवश्यकता बताई। साथ ही अगली बैठक में सवर्ण मोर्चा की स्थानीय कार्यकारिणी के गठन का निर्णय लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. महेश मिश्रा ने कहा कि आरक्षण व्यवस्था और यूजीसी से जुड़े निर्णयों का सवर्ण समाज पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार इन मांगों पर विचार नहीं करती है तो संगठन आगामी चुनावों को लेकर अपनी रणनीति तय करेगा।
अधिवक्ता रजनीश राम शर्मा, अवनीश शुक्ला, सुशील मिश्रा समेत अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे और आरक्षण व यूजीसी के मुद्दे पर सरकार से पुनर्विचार की मांग की। बैठक में राम अवतार शर्मा ने प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को सामूहिक ज्ञापन भेजने का सुझाव दिया। कार्यक्रम में अश्वनी मिश्रा, सत्यनारायण मिश्र, विवेक तिवारी, चेतन्यदेव मिश्रा, मनोज शुक्ला, महावीर मिश्रा, आशीष शुक्ला, अनिल शास्त्री, जयवीर सिंह, शत्रुघ्नन पांडेय, राजीव सिंह, नीरज त्रिवेदी, विपिन मिश्र, वीरेंद्र सिंह छोटे, हर्षित सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।


