आरएसएम के राजेश ने कृषि संकाय में की पहली पीएचडी

हिन्दुस्तान, बिजनौर
share

आरएसएम (पीजी) कॉलेज के शोधार्थी राजेश कुमार ने महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विवि, बरेली में पहली पीएचडी पूरी की। उन्होंने 'पीलीभीत जिले की मिट्टी के भौतिक-रासायनिक गुणों की जांच' विषय पर अध्ययन किया। उनके शोध में कृषि रसायन विशेषज्ञता और जीआईएस-जीपीएस तकनीक का उपयोग किया गया।

आरएसएम के राजेश ने कृषि संकाय में की पहली पीएचडी

आरएसएम (पीजी) कॉलेज के कृषि संकाय के शोधार्थी राजेश कुमार ने महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विवि, बरेली के कृषि संकाय में पहली पीएचडी पूरी कर कॉलेज का गौरव बढ़ाया है। राजेश कुमार ने मृदा विज्ञान एवं कृषि रसायन विभाग में शोध निर्देशक डॉ. रवि धनकड़ के निर्देशन में ‘इवैल्यूएशन ऑफ सॉइल फिजिको-केमिकल प्रॉपर्टीज ऑफ डिस्ट्रिक्ट पीलीभीत (यू.पी.)’ विषय पर शोध किया। शोध के दौरान पीलीभीत के विभिन्न विकासखंडों से मिट्टी के नमूने लेकर उनके भौतिक-रासायनिक गुणों और पोषक तत्वों का अध्ययन किया गया। जीआईएस-जीपीएस तकनीक से मृदा उर्वरता के डिजिटल मानचित्र भी तैयार किए गए।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsआरएसएम के राजेश ने कृषि संकाय में की पहली पीएचडी