वंचित तबके और दूरदर्शन-आकाशवाणी पर शुरू होगा सर्वे

हिन्दुस्तान, आरा
Follow us on Google News
share

वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में वंचित तबकों के सामाजिक-आर्थिक उत्थान पर शोध शुरू होगा। यह सर्वे विश्वविद्यालय की टीम और जर्नलिस्ट सोसायटी के सहयोग से आयोजित किया जाएगा। एक पायलट प्रोजेक्ट के तहत छोटे इलाकों से नमूने एकत्र किए जाएंगे। इस परियोजना को मुकेश कुमार सिन्हा द्वारा संचालित किया जाएगा।

वंचित तबके और दूरदर्शन-आकाशवाणी पर शुरू होगा सर्वे

आरा। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में वंचित तबके के सामाजिक-आर्थिक उत्थान पर व्यापक शोध के साथ ही निजी चैनलों की प्रतिस्पर्धा के बीच दूरदर्शन व आकाशवाणी की प्रासंगिकता को लेकर सर्वेक्षण शुरू होगा। यह सर्वे वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय की अकादमिक टीम और बोनाफाइड जर्नलिस्ट सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में विभिन्न चरणों में आयोजित किया जाएगा। शुरुआती दौर में एक पायलट प्रोजेक्ट के तहत छोटे इलाकों से नमूना (सैंपल) एकत्र किया जाएगा, जिसके विश्लेषण के आधार पर व्यापक सर्वे की अंतिम रूपरेखा और विस्तृत गाइडलाइन जारी की जाएगी। परियोजना निदेशक मुकेश कुमार सिन्हा ने बताया कि विश्वविद्यालय से शोध एवं इंटर्नशिप में सहभागिता का निवेदन किया था, जिसे विश्वविद्यालय ने सहर्ष स्वीकार कर लिया है।

इसके साथ ही संस्था द्वारा प्रस्तुत चार सदस्यीय अकादमिक पैनल को भी हरी झंडी दे दी गई है। पैनल में भूगोल विभागाध्यक्ष प्रो संजय कुमार, डॉ. द्वीपिका शेखर सिंह, डॉ. वंदना सिंह और डॉ. अरविंद सिंह रहेंगे। यह पूरी अकादमिक टीम पूर्णतः अवैतनिक रूप से कार्य करेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।