रिसर्च सेंटर में शीघ्र शुरू होगी कॉमर्शियल टेस्टिंग सुविधा

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

कानपुर के डॉ. आंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी फॉर दिव्यांगजन में अटल बिहारी वाजपेयी रिसर्च सेंटर की एडवाइजरी कमेटी की बैठक हुई। इसमें ट्रेनिंग टेस्टिंग लैब के मान्यता की तैयारी पर चर्चा की गई। इस प्रक्रिया का उद्देश्य व्यावसायिक परीक्षण सेवाओं की शुरुआत करना है, जिससे शोध और उद्योग के बीच तालमेल बेहतर हो सके।

रिसर्च सेंटर में शीघ्र शुरू होगी कॉमर्शियल टेस्टिंग सुविधा

कानपुर। डॉ. आंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी फॉर दिव्यांगजन (एआईटीडी) में स्थापित एकेटीयू की डीडीक्यूआईपी स्कीम के अंतर्गत अनुदानित अटल बिहारी वाजपेयी रिसर्च सेंटर की एडवाइजरी कमेटी की बैठक हुई। इसमें शीघ्र ही ट्रेनिंग टेस्टिंग लैब के एक्रेडिटेशन (मान्यता) से जुड़ी तैयारियां पूरी होने की बात कही गई, इसके पूरे होने से कॉमर्शियल टेस्टिंग की सुविधाएं मिल सकेंगी। बैठक में संस्थान की ‘ट्रेनिंग टेस्टिंग लैब’ और ‘एआई एंड रोबोटिक्स लैब’ की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। डॉ. आरफ़ीन इमाम एवं पंकज यादव ने अपनी रिपोर्ट से ट्रेनिंग टेस्टिंग लैब के एक्रेडिटेशन (मान्यता) से जुड़ी समस्त तैयारियों का विस्तृत प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया गया।

इस प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य भविष्य में सेंटर के माध्यम से कमर्शियल टेस्टिंग (व्यावसायिक परीक्षण) सेवाएं शुरू करना है, जिससे शोध और उद्योग के बीच बेहतर तालमेल स्थापित हो सके।बैठक के दौरान एडवाइजरी कमेटी के विशेषज्ञों ने शोध केंद्र की विभिन्न प्रयोगशालाओं का निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध अत्याधुनिक सुविधाओं तथा तकनीकी प्रगति की सराहना की। इस अवसर पर विशेषज्ञ के रूप में एफडीसी के सहायक निदेशक डॉ. भक्ति विजय शुक्ला, संस्थान की निदेशक प्रो. रचना अस्थाना, शोध केंद्र के समन्वयक डॉ. मनीष सिंह राजपूत, डॉ. ओमहरी, एआई एंड रोबोटिक्स लैब के प्रभारी डॉ. श्रीनाथ आदि उपस्थित रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsरिसर्च सेंटर में शीघ्र शुरू होगी कॉमर्शियल टेस्टिंग सुविधा