पीयूष का सुरक्षित रेस्क्यू टीमवर्क की ऐतिहासिक मिसाल, हर सदस्य ने निभाई अहम भूमिका : डीएम

हिन्दुस्तान, गया
Follow us on Google News
share

फोटो पीयूष का सुरक्षित रेस्क्यू टीमवर्क की ऐतिहासिक मिसाल, हर सदस्य ने निभाई अहम भूमिका : डीएम -बोरवेल से मासूम पीयूष की जिंदगी बचाने वाली टीम को डीए

पीयूष का सुरक्षित रेस्क्यू टीमवर्क की ऐतिहासिक मिसाल, हर सदस्य ने निभाई अहम भूमिका : डीएम

फतेहपुर के रंगूनगर में रेस्क्यू कर पीयूष की जान बचाने वाली टीम के सदस्यों को शनिवार को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह समाहरणालय के सभाकक्ष में हुआ। जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को प्रशस्ति पत्र देकर उनके साहस, समर्पण और उत्कृष्ट कार्य की सराहना की। जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने कहा कि फतेहपुर प्रखंड की कठौतिया केवाल पंचायत के रंगूनगर गांव में गुरुवार की रात गहरे बोरवेल में गिरे चार वर्षीय मासूम पीयूष कुमार को सकुशल बाहर निकाला गया। यह रेस्क्यू टीम की अद्भुत एकजुटता, त्वरित निर्णय क्षमता और मानवीय संवेदनशीलता का परिणाम है। विषम परिस्थितियों में एनडीआरएफ, जिला प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन दल तथा स्थानीय ग्रामीणों ने जिस समर्पण और साहस के साथ लगातार कई घंटे तक अभियान चलाया, वह सराहनीय और अनुकरणीय है।

सम्मान समारोह

सम्मान समारोह में जिलाधिकारी ने पीयूष कुमार और उसके माता-पिता दिनेश मांझी और प्रमिला देवी को भी उपहार भेंट कर कठिन परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखने और प्रशासन का सहयोग करने के लिए सम्मानित किया। कार्यक्रम में एडीएम (आपदा प्रबंधन) कुमार पंकज, एडीएम (विधि-व्यवस्था) मो. शफीक, डीपीआरओ दीपक चंद्र देव, ओसीडी अंकुर कुमार, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के अधिकारी-जवान उपस्थित रहे।

ये हुए सम्मानित

डीएम ने बताया कि आपदा प्रबंधन एडीएम कुमार पंकज, फतेहपुर बीडीओ शशिभूषण साहू, सीओ अमिता सिन्हा, Gurpa थानाध्यक्ष शिवनंदन कुमार, मुखिया सारिका कुमारी, समाजसेवी रंजीत कुमार, मास्टर ट्रेनर आपदा फतेहपुर रवि रंजन कुमार, स्वच्छता पर्यवेक्षक अजीत कुमार, वार्ड सदस्य पंकज कुमार, ग्रामीण चिकित्सक पप्पू कुमार, दिनेश कुमार व अजीत कुमार, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के अधिकारी व जवान को सम्मानित किया गया है।

पूछे जाने वाले प्रश्न

पीयूष कुमार को किस चीज़ से बचाया गया?
पीयूष कुमार को गहरे बोरवेल से बचाया गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsपीयूष का सुरक्षित रेस्क्यू टीमवर्क की ऐतिहासिक मिसाल, हर सदस्य ने निभाई अहम भूमिका : डीएम