163 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाला गया : विदेश मंत्रालय

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

नेपाल में बाढ़ के कारण 163 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाला गया है। भारत और नेपाल के अधिकारियों का संयुक्त राहत अभियान जारी है। फॉरेंसिक टीम ने डीएनए जांच में तेजी लाने के लिए कार्य किया है। सुरंगों में पहुंच बनाने में कठिनाइयाँ आईं, लेकिन नई तकनीक और उपकरणों की मदद से टीम ने अपने कार्य को आगे बढ़ाया।

163 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाला गया : विदेश मंत्रालय

नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद अब तक 163 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाल लिया गया। विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि भारत, नेपाल के अधिकारियों के साथ मिलकर राहत और बचाव अभियान जारी रखे हुए है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जैसवाल ने मंगलवार को एक्स पर बताया कि अब तक 163 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाला गया। इनमें सोमवार के बाद पांच नए लोगों को भी बचाया गया। 151 भारतीय नागरिक मंगलवार को चीन से बाहर निकल चुके हैं। भारत की फॉरेंसिक टीम ने मंगलवार को नेपाल के विशेषज्ञों के साथ मिलकर अपना काम और बढ़ा दिया।

टीम डीएनए नमूनों की जांच और उनके विश्लेषण समेत कई जरूरी काम कर रही है। उन्होंने बताया कि इससे नेपाल में डीएनए नमूनों की जांच और उनकी प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने में मदद मिलेगी।उन्होंने बताया कि चिलिमे की जलविद्युत परियोजना की सुरंगों तक पहुंच बनाने के बाद भारतीय सुरंग बचाव टीम को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इनमें सुरंग में जाने के लिए बहुत कम जगह, पहाड़ी इलाके के कारण विशेष उपकरणों के इस्तेमाल में परेशानी और सुरंग के अंदर दलदली जमीन जैसी चुनौतियां शामिल थीं। नई तकनीकों और खुद तैयार किए गए तैरने वाले उपकरणों की मदद से टीम सुरंग के अंदर और आगे तक पहुंचने में सफल रही। अंदर कोई व्यक्ति फंसा हुआ है या नहीं और उसे बचाया जा सकता है या नहीं, इसके लिए टीम बुधवार को भी अपना अभियान जारी रखेगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia News163 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाला गया : विदेश मंत्रालय