फर्नीचर दुकान से बाल श्रमिक का रेस्क्यू
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
मुशहरी में मणिका चौक की एक फर्नीचर दुकान से श्रम विभाग ने एक बाल श्रमिक को बचाया। खरीदारी के दौरान बालक को पकड़ा गया और उसे शेल्टर होम भेजा गया। परिजनों ने छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन अधिकारी दूसरी छापेमारी पर चले गए। सभी दस्तावेज दिखाने पर बालक को छोड़ने का आश्वासन दिया गया।

मुशहरी। मणिका चौक स्थित फर्नीचर की दुकान से शनिवार को श्रम विभाग की टीम ने एक बाल श्रमिक का रेस्क्यू किया है। फर्नीचर दुकान के मालिक चिंटू राम ने बताया कि बालक खाना पहुंचाने आया था। इसी दौरान टीम ने छापेमारी कर बालक को पकड़ लिया। उसे शेल्टर होम भेज दिया गया। परिजन और ग्रामीण उसे छुड़ाने के लिए शेल्टर होम पहुंचे। तब तक अधिकारी वहां से दूसरी जगह छापेमारी के लिए निकल गए थे। अधीक्षक ने सोमवार को छात्र की पढ़ाई से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने के बाद छोड़ने की बात कही है। मामले में माले नेता रुदल राम ने डीएम को आवेदन देकर संबंधित श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
इधर, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सुबोध कुमार ने बताया कि टीम के पहुंचने पर बालक काम कर रहा था। साक्ष्य प्रस्तुत करने पर छोड़ दिया जाएगा।


