रेरा में खरीदार को जेल से राहत, बिल्डर पर शिकंजा बरकरार

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

जन विश्वास (संशोधन) अधिनियम, 2026 के तहत रेरा की धारा 68 में बदलाव से अपीलीय ट्रिब्यूनल के आदेश का पालन न करने वाले आवंटियों को अब जेल नहीं भेजा जाएगा। उनके खिलाफ संपत्ति की लागत के अधिकतम 10 प्रतिशत तक जुर्माना लगाया जा सकेगा। हालांकि, बिना पंजीकरण परियोजना चलाने या आदेशों की अवहेलना करने वाले बिल्डरों पर जेल और जुर्माने के प्रावधान बरकरार हैं।

रेरा में खरीदार को जेल से राहत, बिल्डर पर शिकंजा बरकरार

प्रयागराज। रियल एस्टेट सेक्टर में घर-फ्लैट खरीदारों के लिए महत्वपूर्ण बदलाव हुआ है। जन विश्वास (संशोधन) अधिनियम, 2026 के तहत रेरा की धारा 68 में संशोधन के बाद अपीलीय ट्रिब्यूनल के आदेश का पालन नहीं करने पर आवंटी को जेल भेजने की व्यवस्था समाप्त कर दी गई। जन विश्वास (संशोधन) अधिनियम, 2026 का अध्यादेश जारी होने के बाद इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। नया संशोधन लागू होने के पहले धारा 68 के तहत रेरा अपीलीय ट्रिब्यूनल के आदेश या निर्देश का उल्लंघन करने वाले आवंटी को अधिकतम एक साल की जेल या उल्लंघन जारी रहने की अवधि के दौरान दैनिक जुर्माना लगाया जा सकता था।

यह जुर्माना प्लॉट, अपार्टमेंट या भवन की लागत के अधिकतम 10 प्रतिशत तक था। जेल और जुर्माना दोनों का भी प्रावधान था। अब जेल और दैनिक जुर्माने की जगह सिर्फ संपत्ति की लागत के अधिकतम 10 प्रतिशत तक आर्थिक जुर्माने की व्यवस्था की गई है।रेरा में संशोधन के बाद भी बिना पंजीकरण परियोजना चलाने वाले बिल्डर पर कार्रवाई का प्रावधान बरकरार है। धारा 59 के तहत परियोजना लागत के 10 प्रतिशत तक और आदेश के बाद भी उल्लंघन जारी रहने पर तीन साल तक जेल या अतिरिक्त 10 प्रतिशत तक जुर्माना या दोनों हो लगाया जा सकता है। अपीलीय ट्रिब्यूनल के आदेश की अवहेलना पर बिल्डर के खिलाफ तीन साल तक जेल या जुर्माना अथवा दोनों का प्रावधान बरकरार है। रेरा एक्ट में संशोधन पर पीडीए के उपाध्यक्ष ऋषिराज ने बताया कि बदलाव हुए हैं, लेकिन इसे पालन कराने का अधिकार रेरा और ट्रिब्यूनल के पास ही रहेगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsरेरा में खरीदार को जेल से राहत, बिल्डर पर शिकंजा बरकरार