Republic TV Exit Poll: यूपी, पंजाब और उत्तराखंड समेत 5 राज्यों में किसे मिलेगी सत्ता की चाबी, जानिए कितने बजे आएगा एग्जिट पोल

Gaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

republic tv Exit Poll: रिपब्लिक भारत आज शाम 6 बजे के बाद सभी पांच राज्यों चुनाव का एग्जिट पोल दिखाने जा रहा है। रिपब्लिक टीवी (REPUBLIC TV) न्यूज चैनल ने पी-मार्क (P-MARQ) के साथ मिलकर एग्जिट पोल...

Republic TV Exit Poll: यूपी, पंजाब और उत्तराखंड समेत 5 राज्यों में किसे मिलेगी सत्ता की चाबी, जानिए कितने बजे आएगा एग्जिट पोल

republic tv Exit Poll: रिपब्लिक भारत आज शाम 6 बजे के बाद सभी पांच राज्यों चुनाव का एग्जिट पोल दिखाने जा रहा है। रिपब्लिक टीवी (REPUBLIC TV) न्यूज चैनल ने पी-मार्क (P-MARQ) के साथ मिलकर एग्जिट पोल किया है। मतदान समाप्त होने के बाद रिपब्लिक टीवी पर इसे प्रसारित किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के सातवें फेज की वोटिंग आज खत्म हो रही है। इससे पहले बाकी चार राज्यों (उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा) में मतदान संपन्न हो चुका है। यूपी में आज मतदान खत्म होते ही तमाम चैनलों का एग्जिट पोल दिखना शुरू हो जाएगा। इस एग्जिट पोल के जरिए ये अनुमान लगाया जाता है कि प्रदेश में किसकी सरकार बननी वाली है। हालांकि इसका सटीक जवाब तो 10 मार्च को मतगणना के बाद ही मिलेगा। 

फिलहाल रिपब्लिक टीवी के एग्जिट पोल से रुझान की ओर इशारा जरूर मिल सकता है। एग्जिट पोल से संकेत जरूर मिल सकता है कि पांचों राज्यों में किसकी सरकार बननी जा रही है। क्या यूपी में योगी आदित्यनाथ की सरकार एक बार फिर सत्ता में आएगी, उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी अपनी काबलियत दिखा सकेंगे या हरीश रावत का अनुभव उन्हें पीछे धकेल देगा। 

वहीं, दूसरी ओर पंजाब में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी सत्ता हासिल करेगी या चरणजीत सिंह चन्नी के चेहरे पर चुनाव लड़ रही कांग्रेस को जीत मिलेगी। तो उधर, गोवा में मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर अपनी सीट निकाल पाएंगे। इन सभी सवालों का अनुमान आज शाम एग्जिट पोल से लग जाएगा। हालांकि, ये और बात है कि कई बार एग्जिट पोल के उलट भी नतीजे आए हैं।   

इससे पहले 2017 विधानसभा चुनाव की बात करें तो यूपी में भाजपा ने बंपर सीट जीतकर सत्ता हासिल की थी। उत्तराखंड में भी भाजपा मोदी लहर के चलते 70 में से 57 सीट जीती थी, कांग्रेस के खाते में महज 11 सीट आई। वहीं, पंजाब में कुल 117 सीटों में से कांग्रेस के खाते में 77 सीट आई थी।  जबकि 20 सीट के साथ आम आदमी पार्टी दूसरे स्थान पर रही थी। गोवा की बात करें तो यहां कुल 40 सीटों में कांग्रेस ने 17 सीट जीतीं, जबकि भाजपा ने 13 सीटें जीतकर सत्ता हासिल की। भाजपा ने निर्दलीय के साथ मिलकर सत्ता हासिल की थी।

उधर, मणिपुर में भी साल 2017 में रोचक घटनाक्रम हुआ। कांग्रेस पार्टी ने कुल 60 सीटों में 28 जीतीं लेकिन बहुमत से 3 सीट दूर होने के बावजूद सरकार बनाने में विफल रही। इससे उलट भाजपा ने 21 सीटें जीतकर एन बीरेन सिंह ने नेशनल पीपुल्स पार्टी, नागा पीपुल्स फ्रंट, लोक जनशक्ति पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के साथ मिलकर राज्य में भाजपा की पहली बार सरकार बनायी और मुख्यमंत्री बने। 

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें