जंक्शन पर दुरुस्त होंगे प्लेटफॉर्म, हटाया सीढ़ियों से निकला लोहा

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

हिन्दुस्तान असर - रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने पूमरे के जीएम व समस्तीपुर डीआरएम को

जंक्शन पर दुरुस्त होंगे प्लेटफॉर्म, हटाया सीढ़ियों से निकला लोहा

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मुजफ्फरपुर जंक्शन के क्षतिग्रस्त प्लेटफॉर्म की जल्द मरम्मत कराई जाएगी। ‘हिन्दुस्तान’ में खबर प्रकाशित होने के बाद रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने पूमरे के जीएम और समस्तीपुर मंडल के डीआरएम को प्लेटफॉर्म की स्थिति में सुधार का निर्देश दिया है। इसके बाद मंडल स्तर पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मंडल इंजीनियर ने मुजफ्फरपुर जंक्शन पहुंचकर विभिन्न प्लेटफॉर्म का निरीक्षण किया। इस दौरान क्षतिग्रस्त हिस्सों की स्थिति देखी और मरम्मत की जरूरत वाले स्थानों को चिह्नित किया। आपके अपने अखबार ‘हिन्दुस्तान’ ने नौ सितंबर को ‘दर्जनों निरीक्षण और निर्देश के बाद भी जंक्शन हाल बेहाल’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी।

इसमें जंक्शन के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर यात्रियों को हो रही परेशानी और लंबे समय से लंबित सुधार कार्यों को प्रमुखता से उठाया गया था। इसके बाद रेलवे बोर्ड स्तर से संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया गया। इधर, प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर बंद फुट ओवरब्रिज की सीढ़ियों के पास लंबे समय से निकले लोहे को भी हटा दिया गया है। इसके कारण यात्रियों को आवागमन के दौरान चोट लगने का खतरा बना हुआ था। इसके हटाए जाने से यात्रियों को तत्काल राहत मिली है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsजंक्शन पर दुरुस्त होंगे प्लेटफॉर्म, हटाया सीढ़ियों से निकला लोहा