दो डिप्टी डीएसडब्ल्यू समेत 26 शिक्षकों की नियुक्ति
इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्र कल्याण अधिष्ठाता कार्यालय का पुनर्गठन किया है। दो डिप्टी डीएसडब्ल्यू और 24 सहायक डीएसडब्ल्यू की नियुक्ति की गई है। नई नियुक्तियों में प्रो. चकाली ब्रम्हैया और डॉ. पंकज शर्मा को डिप्टी डीएसडब्ल्यू बनाया गया है। अन्य सहायक डीएसडब्ल्यू विभिन्न विभागों से नियुक्त किए गए हैं।

प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्र कल्याण अधिष्ठाता (डीएसडब्ल्यू) कार्यालय का पुनर्गठन करते हुए दो डिप्टी डीएसडब्ल्यू और 24 सहायक डीएसडब्ल्यू की नियुक्ति कर दी है। इस संबंध में रजिस्ट्रार की ओर से नोटिफकेशन जारी कर दिया गया है। जारी सूचना के अनुसार, राजनीति विज्ञान विभाग के प्रो. चकाली ब्रम्हैया और प्राचीन इतिहास विभाग के डॉ. पंकज शर्मा को डिप्टी डीएसडब्ल्यू बनाया गया है।वहीं सहायक डीएसडब्ल्यू के रूप में विधि विभाग के प्रो. रोशन लाल, दर्शनशास्त्र विभाग के डॉ. उत्तम सिंह, संस्कृत विभाग के डॉ. संत प्रकाश तिवारी, अंग्रेजी विभाग के डॉ. उमेश चंद्र, भूगोल विभाग की डॉ. महविश अंजुम, विधि विभाग की डॉ. मुक्ता वर्मा, वनस्पति विज्ञान विभाग के डॉ. प्रदीप श्रीवास्तव, भौतिकी विभाग के डॉ. गगन शर्मा, अर्ली चाइल्डहुड केयर सेंटर की डॉ. दीप्ति श्रीवास्तव, रसायन विज्ञान विभाग के डॉ. अजय कुमार वर्मा, गणित विभाग के डॉ. राहुल मौर्य, हिंदी विभाग के डॉ. दीनानाथ मौर्य, मनोविज्ञान विभाग के डॉ. नरसिंह कुमार, हिंदी विभाग के डॉ. विनम्रसेन सिंह, शिक्षा विभाग की डॉ. रुचि दुबे, शिक्षा विभाग की डॉ. सरोज यादव, वाणिज्य विभाग के डॉ. जेके सिंह, मनोविज्ञान विभाग के डॉ. पंकज त्रिपाठी, अर्थशास्त्र विभाग के डॉ. पीके सिंह, पृथ्वी एवं ग्रह विज्ञान विभाग के डॉ. आरपी सिंह, पर्यावरण अध्ययन विभाग के डॉ. पीके झा, मैटेरियल साइंस विभाग के डॉ. मनोज कुमार सिंह, प्राणी विज्ञान विभाग की डॉ. राजेश कुमारी तथा प्राणी विज्ञान विभाग की डॉ. खांगेम्बम चेरिता देवी को नियुक्त किया गया है।


