रहमान मुसव्विर को मिला ‘हंस’ गजल सम्मान
हिन्दुस्तान, सहारनपुर
रहमान मुसव्विर को मिला ‘हंस’ गजल सम्मानरहमान मुसव्विर को मिला ‘हंस’ गजल सम्मानरहमान मुसव्विर को मिला ‘हंस’ गजल सम्मानरहमान मुसव्विर को मिला ‘हंस’ गजल

सहारनपुर। सहारनपुर के शायर और जामिया मिल्लिया इस्लामिया के हिंदी विभाग के प्रोफेसर रहमान मुसव्विर को वर्ष 2026 का राजेंद्र यादव ‘हंस’ गजल सम्मान मिला। नई दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर स्थित कमला देवी सभागार में सुविख्यात शायर प्रो. शाहपर रसूल ने उन्हें सम्मानित किया। यह सम्मान ‘हंस’ के अप्रैल 2026 अंक में प्रकाशित उनकी गजल के लिए दिया गया। मूल रूप से कैलाशपुर निवासी रहमान मुसव्विर देश-विदेश में शायरी करते हैं और रेडियो, टीवी व फिल्मों के लिए स्क्रिप्ट लेखन भी करते हैं।


