राजस्थान: कला मर्मज्ञ केशरीचंद मालू का निधन

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

राजस्थान के प्रसिद्ध कला मर्मज्ञ और वीणा म्यूजिक के चेयरमैन केशरीचंद मालू का 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया। मालू ने राजस्थानी लोक संगीत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और उन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। उनके निधन पर कला और राजनीति के कई प्रमुख लोगों ने शोक व्यक्त किया।

राजस्थान: कला मर्मज्ञ केशरीचंद मालू का निधन

जयपुर, एजेंसी। राजस्थान के प्रसिद्ध कला मर्मज्ञ और वीणा म्यूजिक के चेयरमैन केशरीचंद मालू का सोमवार देर रात हृदय गति रुकने के कारण निधन हो गया। परिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। वह 80 वर्ष के थे।मालू ने देश-विदेश में राजस्थानी लोक संगीत को लोकप्रिय बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। उनको 2022 में राज्य सरकार ने राजस्थानी लोक संगीत और संस्कृति में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए 'राजस्थान रत्न' पुरस्कार से सम्मानित किया था। राजस्थान संगीत नाटक अकादमी ने उन्हें 'समग्र कला साधना पुरस्कार' और महाराणा मेवाड़ फाउंडेशन ने 'डागर घराना पुरस्कार' प्रदान किया था। मालू ने पांच हजार से अधिक लोकगीतों की पांडुलिपि, ध्वनिलिपि तैयार कर उनकी ऑडियो रिकॉर्डिंग की थी।

उनके निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सहित कला और संगीत के कई दिग्गजों ने शोक व्यक्त किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।