जर्जर स्कूल भवनों की मरम्मत की कवायद शुरू

हिन्दुस्तान, बगहा
Follow us on Google News
share

बेतिया जिले के सरकारी विद्यालयों में भवन निर्माण और जीर्णोद्धार की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शिक्षा विभाग ने नई मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की है। इसके तहत प्राथमिकता सूची तैयार कर 30 अक्टूबर 2026 तक विभाग को भेजनी होगी। इसका उद्देश्य सुरक्षित और आधुनिक विद्यालय आधारभूत संरचना उपलब्ध कराना है।

जर्जर स्कूल भवनों की मरम्मत की कवायद शुरू

बेतिया, बेतिया कार्यालय । जिले के सरकारी विद्यालयों में भवन निर्माण व जीर्णोद्धार की कवायद शुरू हो गई है। विद्यालय के भवन के निर्माण और लघु मरम्मत कार्यों को लेकर शिक्षा विभाग ने नई मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की है। इसके तहत जिले में विद्यालयों के भवन संबंधी कार्यों की प्राथमिकता सूची तैयार कर 30 अक्टूबर 2026 तक विभाग को भेजनी होगी। नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयों में सुरक्षित, आधुनिक और मानक के अनुरूप आधारभूत संरचना उपलब्ध कराना है। शिक्षा विभाग के उप सचिव के द्वारा जारी एसओपी के अनुसार विद्यालयों के चयन में सबसे पहले न्यायालय के आदेशों का अनुपालन किया जाएगा।

इसके बाद आदर्श विद्यालय, पीएमश्री विद्यालय तथा सांसद, विधायक और विधान पार्षदों की अनुशंसा वाले विद्यालयों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा जर्जर घोषित भवन, आपदा या प्राकृतिक कारणों से क्षतिग्रस्त विद्यालय तथा विद्यार्थियों और शिक्षकों की सुरक्षा के लिए जोखिम वाले विद्यालय भी प्राथमिकता सूची में शामिल किए जाएंगे। जिले में प्रस्तावित कार्यों का स्थलीय सत्यापन बीएसईआईडीसी के अभियंता करेंगे। इसके बाद डीईओ की अध्यक्षता वाली समिति विद्यालयों की प्राथमिकता तय कर प्रस्ताव तैयार करेगी। विभागीय स्तर से स्वीकृति के बाद ही कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsजर्जर स्कूल भवनों की मरम्मत की कवायद शुरू