राष्ट्रीय पंजाबी महासभा ने विभाजन विभीषिका दिवस पर दी श्रद्धांजलि
हिन्दुस्तान, देहरादून
हरिद्वार में राष्ट्रीय पंजाबी महासभा ने प्रेमनगर पुल पर श्री गुरुनानक देव घाट पर विभाजन विभीषिका दिवस मनाया। शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए, प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेठी ने 1947 के हालातों का जिक्र किया। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा इस दिन को मनाने की पहल की सराहना की गई।
राष्ट्रीय पंजाबी महासभा ने विभाजन विभीषिका दिवस पर दी श्रद्धांजलि
हरिद्वार। राष्ट्रीय पंजाबी महासभा ने प्रेमनगर पुल स्थित श्री गुरुनानक देव घाट पर देश के विभाजन में शहीद हुए लोगों को दीपदान अरदास कर श्रद्धांजलि देकर विभाजन विभीषिका दिवस मनाया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेठी ने कहा कि वर्ष 1947 में जो हालात बने वह दोबारा नहीं बनने चाहिए। उस दौरान लाखों लोगों ने अपना बलिदान दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस के रूप में मनाने का जो कार्य किया वह बहुत सराहनीय है। मनमोहन सिंह ने कहा कि अपने पूर्वजों की याद में श्रद्धांजलि देकर महासभा बेहतरीन कार्य कर रहा है।
ये भी पढ़ें:देशभक्तों का अखंड भारत दिवस उत्सव आज


