विभाजन की विभिषिका पर 14 को निकलेगा मौन जुलूस, होगी संगोष्ठी
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह ने कहा कि विभाजन की त्रासदी से नई पीढ़ी को रूबरू कराना जरूरी है। इसी के तहत 14 अगस्त को हजरतगंज में मौन जुलूस और संगोष्ठी का आयोजन होगा। इसमें विभाजन के इतिहास और उसके प्रभावों पर चर्चा की जाएगी।

विभाजन की त्रासदी से नई पीढ़ी को रूबरू कराना जरूरी : नीरज सिंह लखनऊ, प्रमुख संवाददाता।
कार्यक्रम का विवरण
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह ने कहा कि विभाजन की त्रासदी से नई पीढ़ी को रूबरू कराना जरूरी है। इसी को ध्यान में रखते हुए विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर 14 अगस्त को सुबह 10 बजे राजधानी में हजरतगंज स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा से मौन जुलूस निकलेगा। जुलूस लोक भवन पहुंचेगा।
संगोष्ठी की योजना
हजरतगंज स्थित हलवासिया कोर्ट में भाजपा पदाधिकारियों की बैठक कार्यक्रम की रूपरेखा और व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए बताया कि मौन जुलूस के बाद सुबह 10:30 बजे लोक भवन में संगोष्ठी होगी। इसमें वक्ता विभाजन की त्रासदी के विभिन्न पहलुओं पर विचार रखेंगे। कार्यक्रम स्थल पर विभाजन विभीषिका से संबंधित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
युवाओं के लिए महत्त्व
प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर ने कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस देश के इतिहास के उस दर्दनाक अध्याय को याद करने का अवसर है, जिसमें लाखों लोगों ने विस्थापन, हिंसा और अपनों को खोने का दंश झेला। युवा पीढ़ी को इस त्रासदी के इतिहास से परिचित कराना जरूरी है। महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि यह दिन विभाजन के दौरान घर-परिवार, संपत्ति और अपनों को खोने वाले लाखों लोगों के संघर्ष, पीड़ा और बलिदान को नमन करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को उस दौर की परिस्थितियों और परिणामों से अवगत कराना जिम्मेदारी है। बैठक में पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया, पंजाबी अकादमी के पूर्व उपाध्यक्ष इकबाल सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमित गुप्ता, निर्मल सिंह, महानगर महामंत्री घनश्याम दास अग्रवाल, सत्येंद्र सिंह समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।


