स्मृति दिवस मनाया गया
हिन्दुस्तान, बहराइच
शिवपुर के मां पार्वती देवी इंटर कॉलेज में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। इस अवसर पर छात्रों को 1947 में भारत के विभाजन के दौरान हुए विस्थापन, पीड़ा और लाखों लोगों के बलिदान की जानकारी दी गई। विद्यालय ने इस त्रासदी के महत्व को समझाने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया।

शिवपुर। मां पार्वती देवी इंटर कॉलेज बरदहा शिवपुर में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। विद्यार्थियों को वर्ष 1947 में हुए भारत विभाजन की त्रासदी, उसके दौरान विस्थापन, पीड़ा एवं अपनों को खोने वाले लाखों लोगों के संघर्ष और बलिदान के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
ये भी पढ़ें:विभाजन विभीषिका दिवस के बारे में बताया


