मोदी सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी
जमशेदपुर में देश की एकता के लिए बलिदान देने वाले डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 73वीं पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में कई नेताओं और नागरिकों ने भाग लिया।
जमशेदपुर। देश की एकता और अखंडता के लिए बलिदान देने वाले डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 73वीं पुण्यतिथि मंगलवार को बलिदान दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित भव्य प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया।कार्यक्रम में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो सहित भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। प्रदर्शनी में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को चित्रों व दस्तावेजों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया।रघुवर
दास ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन और जनकल्याण में नई ऊंचाइयों को छुआ है। डॉ. मुखर्जी के विचार आज भी राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा हैं। उन्होंने विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में तेज प्रगति पर जोर दिया।


