गढ़पुरा बड़ी दुर्गा मंदिर में 69 सालों से हो रही मां की आराधना
वैष्णवी बड़ी दुर्गा मंदिर, गढ़पुरा में मन्नत से शुरू हुई परंपरा आज भी है कायमण्ण्ण् नवरात्र के मौके पर यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुट रही है और मां की प्रतिमा की खूबसूरती देखते ही बनती है। ग्रामी

गढ़पुरा, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय के पंछो सिंह पोखर के ठीक सामने अवस्थित वैष्णवी बड़ी दुर्गा मंदिर में पिछले 69 वर्षों से मां दुर्गा की आराधना का क्रम बिना रुके लगातार जारी है। नवरात्र के मौके पर यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुट रही है और मां की प्रतिमा की खूबसूरती देखते ही बनती है। ग्रामीण मनोज कुमार सिंह बताते हैं कि मंदिर की स्थापना वर्ष 1953 में बनारसी बाबू उर्फ बनारसी प्रसाद सिंह ने अपनी मन्नत पूरी होने पर करवाई थी। बताया जाता है कि उनकी कई पुत्रियां थीं लेकिन पौत्र नहीं था। उन्होंने मां दुर्गा से पौत्र प्राप्ति की मन्नत मांगी और मनोकामना पूर्ण होने पर 1953 में इस मंदिर का निर्माण कराकर पूजा आरंभ कराई। तभी से यहां निरंतर पूजा होती आ रही है।
मंदिर का पुनर्निर्माण
उसके बाद पुराने मंदिर जर्जर हो जाने के बाद वर्ष 2014 में बनारसी बाबू के चार पुत्रों अरुण प्रसाद सिंह, अरविंद प्रसाद सिंह, अभय कुमार सिंह और अशोक कुमार सिंह ने परिवार के सहयोग से मंदिर का पुनर्निर्माण कराकर नया भव्य मंदिर बनवाया। गढ़पुरा की बड़ी दुर्गा मां का शक्ति स्वरूप तैयार नया मंदिर अब क्षेत्र का प्रमुख आस्था केंद्र बन चुका है। इस वर्ष नवरात्र में विकास कुमार सिंह और नीतीश कुमार दोनों भाई मिलकर पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर रहे हैं। मंदिर के मुख्य पुजारी पीताम्बर मिश्र होंगे। देखते ही बनती है प्रतिमा की खूबसूरती प्रतिमा का निर्माण यहां के स्थानीय मूर्तिकार द्वारा किया जाता है जो देखने में काफी ही मनोहारी व अलौकिक लगती है। देवी दुर्गा समेत महिषासुर, मां सरस्वती, मां लक्ष्मी, कार्तिकेय, श्री गणेश, भोला शंकर तथा सभी देवी-देवताओं के वाहनों के भी वहां के कलाकार खूबसूरत ढंग से बनाते हैं। मूर्तिकार जय राम पंडित कहते हैं कि एक कलाकार के लिए प्रतिमा में जीवंतता प्रदान करना सबसे बड़ा लक्ष्य होता है। इस लक्ष्य की प्राप्ति वे पूजा से हम लोग प्रदर्शित करते हैं।
दूर्गा मेले की सजावट
रंग-बिरंगी रोशनी से सुसज्जित होगा मेला परिसर दूर्गा मेले को आकर्षक बनाने के लिए व्यापक स्तर पर व्यवस्था की जा रही है। मेला परिसर में लेजर पूजा मार्ग में पंचों सिंह पोखर से लेकर गढ़पुरा थाना चौक तक 500 मीटर के दायरे में सजावट और लाइटिंग की व्यवस्था की जा रही है। वहीं, गढ़़पुरा चौक पर एक भव्य तोरण द्वार भी बनाए जाएंगे और भव्य पंडाल का निर्माण होगा। पंडाल वाटरप्रूफ होगी ताकि बारिश होने की स्थिति में कठिनाई नहीं हो।
महिलाओं की भीड़
खोइछा भरने उमड़ती है महिलाओं की भीड़ शरदीय नवरात्रा के अष्टमी तिथि की रात जब घड़ी में बारह बजते हैं, तो वैष्णवी बड़ी दुर्गा मंदिर गढ़पुरा में श्रद्धा का अद्भुत नजारा देखने को मिलता है। मध्य रात्रि होते ही मंदिर परिसर में हजारों महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ती है, जो परंपरागत लाल-पीली साड़ी, हरे-नारंगी चुनरी और हाथों में सुहाग की थाली लिए मां दुर्गा के दरबार में खोइछा भरने के लिए पहुंचती हैं।यहां की खोइछा भरने की परंपरा सदियों पुरानी है और गढ़पुरा क्षेत्र में यह अनूठी धार्मिक परंपरा के रूप में प्रसिद्ध है। अष्टमी की मध्य रात्रि से शुरू होने वाली यह परंपरा दिनभर चलती है, जहां महिलाएं मां दुर्गा को सुहाग सामग्री अर्पित कर अपने पति की दीर्घायु और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। मंदिर के बाहर आधी रात से ही महिलाओं की कतार लग जाती है। हाथों में बांस की टोकरी या थाली में सिंदूर, चूड़ी, चुनरी, फल, मिठाई और वस्त्र रखकर महिलाएं बारी-बारी से मां के मंदिर में प्रवेश करती हैं।
खोइछा भरने की परंपरा
क्या है खोइछा भरने की परंपरा खोइछा भरने की परंपरा में महिलाएं अपनी साड़ी या आंचल के रूप में बने खोइछा में सुहाग सामग्री भरकर मां दुर्गा को अर्पित करती हैं। इसमें सिंदूर, कांच की चूड़ी, लाल चुनरी, मेहंदी, श्रृंगार का सामान, फल और मिठाई शामिल होती है। मान्यता है कि इससे मां दुर्गा प्रसन्न होकर महिला के सुहाग की रक्षा करती हैं और परिवार में सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं। यह परंपरा नारी शक्ति और सुहाग की कामना का प्रतीक है। रिपोर्टर:अग्निवेश वत्स


